शाहबेरी में चला प्रशासन का पीला पंजा, ध्वस्त किये अवैध निर्माण

ग्रेटर नोएडा : दो महीने पहले ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गाँव मे बारिश के दौरान दो ईमारत गिरने के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया था । उस दौरान प्रशासन ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर ली थी ।

वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी में अवैध निर्माण पर नोटिस चस्पा किये थे और कहा था कि 7 दिन के अन्दर या बिल्डर अवैध निर्माण को गिरा दे अन्यथा प्राधिकरण बिल्डिंगों को ध्वस्त कर देगा । इस पूरे प्रकरण को पूरे 2 माह हो चुके हैं लेकिन प्राधिकरण की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई । लेकिन अब प्रशासन की सख्ती के बाद आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नींद आखिरकार टूट गयी है । आज सुबह से ही प्राधिकरण की टीम जेसीबी मशीनों को लेकर गाँव पँहुच गए हैं । सुबह से ही गाँव मे प्राधिकरण ने अवैध इमारतों को गिराना शुरू कर दिया है । वहीँ प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ प्रशासन के भी आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निटपने के लिए गाँव मे भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । गाँव में इस कार्यवाही को लेकर अफरा -तफरी का माहौल बना हुआ है । कार्यवाही के दौरान अधिकारियों को गाँव मे रहने वाले लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ । वहीँ अधिकारियों का कहना है कि गाँव मे सभी लोगों को पहले ही नोटिस भेजा जा चुका था । लेकिन बिल्डरों की अनदेखी के बाद आज प्राधिकरण को ये कार्यवाही करनी पड़ रही है ।

यह भी देखे:-

एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग कल से, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रे...
एसपी कुमार रणविजय सिंह ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं, पढ़े पूरी खबर
एस्टर पब्लिक स्कूल बनेगा राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंच, पहली बार करेगा सीबीएसई टूर्नामेंट की ...
जी0एस0टी0 में पंजीयन बढोत्‍तरी, रिटर्न दाखिला प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं टी0डी0एस0 कटौती के प्राविधानों...
कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने श्रीनगर पहुंचे अमित शाह
जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने रामलीला मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान
शारदा विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, आतंकवादी हमले के खिलाफ उठाई आवाज
गौतमबुद्ध नगर में राज्य रोल बॉल टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों की घोषणा
विधायिका, कार्य एवं न्याय पालिका में हिंदी को महत्व देंना होगा- धर्मवीर भाटी 
नोएडा एयरपोर्ट के पास मिलेगा रेडी टू मूव फ़्लैट लेने का मौका
महिला उत्थान संस्था ने लोगों को मिट्टी के दिप बाटे
कल का पंचांग, 17 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
डेल्टा-वन में दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर प्राधिकरण सक्रिय
सैलून संचालक को मिली धमकी 
शारदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, देशभर की 32 टीमों ने लि...