समाजवादी पार्टी साईकिल यात्रा में शामिल विपिन नगर व हैप्पी पंडित का हुआ जोरदार स्वागत
ग्रेटर नोएडा /दादरी : समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा में सहारनपुर से दिल्ली के जंतर मंतर तक साइकिल चलाकर कर गए समाजवादी पार्टी के विपिन नागर व् हैप्पी पंडित का बुधवार को सपा नेता सेंकी भाटी के कार्यालय पे जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पे सपा नेताओं द्वारा उनको फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर कर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पे सपा नेता सेंकी भाटी ने कहा कि यह साइकिल यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव में मिल का पत्थर साबित होगी इस साईकल यात्रा के माध्यम से सपा नेताओं ने प्रदेश व् देश में चल रही भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया है।और कहा कि समाजवादी पार्टी में हमेशा से कार्यकर्ताओ का सम्मान होता है यही वजह है कि जो भी लोग साइकिल यात्रा में शामिल थे उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पे जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है भ्रस्टाचार चरम सीमा पर है कोई भी अधिकारी जनता की बात नही सुन रहा है।इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से रामटेक कटारिया, संदीप भाटी,अनीस अहमद,सौरभ भाटी ,पंकज भाटी, मौजूद रहे।