पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ वांटेड इनामी बदमाश, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र के आम्रपाली मॉल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो हुई। जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक घायल बदमाश 25 हज़ार का इनामी बताया जा रहा है।

आज शाम को ईकोटेक 3 पुलिस आम्रपाली मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध बाईक सवार को रुकवाने का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाश अपने आप को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर उन्हें जवाबी फायरिंग में गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक बदमाश सुमित पुत्र दीपक निवासी बुलंदशहर को गोली लगने से घायल हो गया। सुमित दर्जनों मुकदमों में वांछित चल रहा है। यह 25 हजार का इनामी बदमाश भी बताया जा रहा है। वही इसका साथी दीपक पुत्र बबली निवासी पिलखुवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद की गई है। यह सभी शातिर किस्म के बदमाश बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो वांछित 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। एक बदमाश को गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी देखे:-

इंजीनियर को वाहन चोर ने मारी गोली
बीकीयू के प्रदेश प्रवक्ता बने पवन खटाना
युनाइटेड कॉलेज मे 200 पौधो का हुआ वृक्षारोपण
छात्र संघ चुनावो पर रोक लगाना योगी सरकार द्वारा युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से दूर करने का षड्यंत...
खैरपुर गुर्जर व रायपुर बांगर के लीज बैक के प्रकरण जल्द निपटेंगे
Bharat Bandh LIVE Updates: किसानों का भारत बंद, दिल्ली से सटी सीमाओं पर भारी जाम
लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सहित कई पर मुकदमा, आगजनी व पुलिस से खींचत...
नोएडा : झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई के झुलसने की सूचना 
बंद कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश
पहले दोस्ती , फिर नाबालिग से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल , दो आरोपी गिरफ्तार
मरम्मत कर रहा बिजली कर्मचारी करंट से झुलसा
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,
लिफ्ट हादसों पर पीएमओ ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया, गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने पीएमओ को...
“साइबर सुरक्षा अब व्यक्तिगत सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा” — पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, "Cyber Awake Ind...
शारदा विश्वविद्यालय 27वीं आईईईई अंतर्राष्ट्रीय तीन दिवसीय संगोष्ठी होगा आयोजन
मंजूरी: ऑस्ट्रेलिया में भारत के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को मिली हरी झंडी, बिना रोक-टोक होगी यात्रा