बदमाशों ने वकील को कोर्ट के गेट पर मारी गोली, घायल

ग्रेटर नोएडा : आज शाम सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने वकील को गोली मार कर फरार हो गए . घायल हालत में वकील को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है .

जानकारी के मुताबिक अट्टा गुजरान दनकौर के रहने वाले कपिल नागर जिला बार एसोसियेशन के अध्यक्ष के सूरजपुर जिला न्यायालय में स्थत चैम्बर में बैठते हैं. वो फिलहाल एलएलबी फ़ाइनल इयर के छात्र भी हैं . आज शाम वो अपना कार्य समाप्त कर घर के लिए निकल रहे थे. कोर्ट के गेट नंबर चार से निकल रहे थे तभी सर्विस रोड पर ALTO कार पर सवार बदमाशों ने कपिल पर हमला बोल दिया और उनपर फायरिंग की . घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए . इधर गोली लगने से घायल कपिल ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उनको अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है.

इधर सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा ने बताया की कपिल नागर के हाथ में गोली लगी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है . मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है . पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

कमीशन के पैसे न मिलने पर सहकर्मी ने की हत्या, तीन गिरफ्तार
कलेक्शन वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लाखों की लूट, गार्ड और चालक की मौत
5 पुलिसवालों की लाशों को एक के ऊपर एक रखकर जलाना चाहता था,विकास दुबे
सुन्दर भाटी गैंग का वांटेड शूटर गिरफ्तार
सगाई तोड़ने से नाराज़ मंगेतर ने की शर्मनाक हरकत
Greater Noida West : महिला को बंधक बनाकर लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली
पांच जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिवार को नशीला पदार्थ खिला बहू फरार, चार की हालत बिगड़ी  
दो भाजपा नेताओं को दिन दहाड़े गोली मारी, एक की मौत, एक नाजुक
पहले कार बेचा फिर वही चुराया, जानिए शातिर ठग की कहानी 
नोएडा में पुलिस मुठभेड़: कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
सोशल मार्केटिंग साइट पर मोबाइल आई फोन बेचने और इंश्योरेंस कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्...
एनसीईआरटी के संपादक ने बुक प्रकाशक और विक्रेता के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
खुद को गोली मारने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
दो अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से हड़पे 1.19 करोड़ रुपये