घायल हालत में मिला दूध व्यापारी, तीन दिन से था लापता

ग्रेटर नोएडा: तीन दिन पहले कोतवाली दनकौर क्षेत्र से लापता दूध व्यापारी घायल हालत में मिला है . जिस समय पुलिस ने उसे गुन्पुरा गाँव से बरामद किया वो बदहवास हालत में था.

जानकारी के लिए बता दें दनकौर कोतवाली के ढाक गाँव का रहने वाला सुरेश उर्फ़ मंगल पुत्र हरगोविंद घर से दनकौर आते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गया था. जिसके बाद परिजनों ने दनकौर कोतवाली में उसके गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया था .

इधर मुकदमा दर्ज होते hi दनकौर पुलिस मंगलके तलाश में लग गयी थी । आज बह पुलिस ने सूचना के आधार पर मंगल को गुनपुरा गाँव के पास से बरामद कर लिया । उसके सिर के दाहिने ओर चोट के निशान हैं । जिसके बाद पुलिस ने मंगल का मेडिकल कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया.

ज्ञात हो कि लापता हुए मंगल के भाई महेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका भाई मंगल रोजाना की तरह गांव से दूध लेकर मोटर साईकिल से निकला था । बिजली घर के पास मगल की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद रविवार को परिजनों ने थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद पहले गुमशुदगी फिर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. आज सुबह दनकौर पुलिस को मंगल गुनपुरा गांव के पास बदहवास अवस्था में मिला. पुलिस ने जब उससे पूछताछ करनी चाही तो वो सदमे में कुछ नहीं बोल पा रहा था. इस बारे में दनकौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली बताया कि मंगल को उसके परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त मामले की जांच की जारी है। — साभार: खालिद सैफी

यह भी देखे:-

कोरोना का कहर : जीएसटी रिटर्न की तारीख बढ़ी , पढ़ें पूरी खबर
आगामी त्योहारों को लेकर एडीसीपी और एसीपी ने की मीटिंग
कोरोना का निकला दम: 201 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे
बजट 2021: “हम हैं ना” और “सब ठीक हो जायेगा” का विश्वास सरकार दिलाने में कामयाब हुई : डॉ. विनोद सिं...
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
गौतमबुद्ध नगर : नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षकों को मिली तैनाती
स्वतंत्रता दिवस पर अपना स्कूल ऐच्छर में ध्वजारोहण, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और विकास विश्रांति के संय...
जीएनआईओटी संस्थान में मना स्वतंत्रता दिवस : दिखा संस्कृति, देशभक्ति व एकता का संगम, विद्यार्थियों ने...
बीवाईडी इंडिया ने  लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीवाईडी सील का किया अनावरण 
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
इकोटेक-12 में अनोखी पहल: 105 श्रमिकों को मिले 5 किलो एलपीजी सिलेंडर, स्वच्छ ईंधन से जुड़ा उद्योग क्ष...
धूमधाम से मना अंबेडकर जयंती समारोह, बाबासाहेब के विचारों को अपनाने का आह्वान
वंदना मीडिया अवॉर्ड समारोह में मीडिया इंडस्ट्री और शैक्षिक जगत के बीच दूरी पर हुई चर्चा
पुलिस लाइन सूरजपुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
एनटीपीसी दादरी में विश्वकर्मा पूजा, "एक कदम प्लास्टिक वेस्ट मुक्त भारत’’ का किया गया व्यापक प्रचार-प...
दादरी प्रकरण पर विपक्षी पार्टियां सेंक रही हैं रोटियां : ठाकुर धीरज सिंह प्रदेश अध्यक्ष, राजपूत उत्थ...