ग्रेनो पहुंची समाजवादी पार्टी की ‘सामाजिक न्याय एवं देश बचाओ’ साईकिल यात्रा

ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजीपुर से दिल्ली तक निकाली जा रही ‘सामाजिक न्याय एवम देश बचाओ’ साइकिल यात्रा के शनिवार को जनपद पहुंचने पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव के नेतृत्व में लुहारली टोल पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा गांव बील अकबरपुर में सुधीर भाटी के नेतृत्व में, चिटैहरा में सेंकी भाटी के नेतृत्व में, दादरी नगर में नसरुद्दीन के नेतृत्व में , सादोपुर की झाल पर जगबीर नंबरदार के नेतृत्व में, छपरौला में कृष्णा चौहान के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का स्वागत किया है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने साइकिल चलाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते हैं आज पूरे देश में लोकतंत्र खतरे में है। शासन प्रशासन की मनमानी से आज चौतरफा अराजकता का माहौल है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन होने के बाद, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, अपराधी बेलगाम हो गए है। महिला, किसान, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक, नौजवानों सहित सभी वर्गों का शोषण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता के हितों को ताक में रखते हुए बदले की भावना से काम कर रही है और पूंजीपतियों को लाभ पहुचाने के लिए देश की गरीब जनता को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। इस अवसर पर साइकिल यात्रा के संयोजक अभिषेक सिंह ने कहा कि सरकार के नोट बंदी जीएसटी जैसे मूर्खतापूर्ण फैसले से आर्थिक आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। डीजल पेट्रोल रसोई गैस आदि दैनिक उपभोग की वस्तु के दाम आसमान छू रहे हैं, बढ़ती महँगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है जिससे उसे अपनी आजीविका चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी से आज नौजवान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। इस मौके पर मुख्य फकीर चंद नागर, सुनील चौधरी, अशोक चौहान, ओमदत्त शर्मा, नरेंद्र नागर, अनिल यादव, विकास यादव, आश्रय गुप्ता, मोनू खारी, श्याम सिंह भाटी, वीरेंद्र शर्मा, सुधीर तोमर, लोकमन प्रधान, उधम पंडित, नवीन भाटी, रामटेक कटारिया, रविन्द्र प्रधान, सुनील भाटी, जतन भाटी, भरत यादव, सूबे यादव, वीरेंद्र भड़ाना, फिरदोष सहनाज, कृशांत भाटी, ओमपाल राणा, रोहित बैसोया, शिमला यादव, ओमकार भाटी, मनोज गोयल, देवेंद्र गुर्जर, दयाराम शास्त्री,देवेंद्र अवाना,सुरेंद्र नागर, टीटू यादव, नईम मेवाती, विनोद लोहिया, सुशील नागर, लेखराज राव, भूपेंद्र खारी, जगत खारी, दीपक नागर, चमन नागर, राजेश दिक्षित, बबलू पंडित, महेश भाटी, नईम मेवाती, ओमवीर सेन, भगत सिंह, मुकेश त्यागी,राहुल यादव,इमरान खान, साकिर खान, राजू नम्बरदार, बादशाह प्रधान, प्रदीप रावत, हीरालाल यादव, लखन यादव भीष्म यादव, रेशपाल अवाना,अर्जुन प्रजापति, बबलू चौहान, अनवर खान, सुमित पंडित आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला महासचिव
केंद्रीय विद्यालय एनएफसी, विज्ञान विहार ने धूमधाम से मनाया 62 वां स्थापना दिवस समारोह, बच्चों ने रंग...
पीएम मोदी व भागवत का पुतला फूँक रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर के घर पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत् प्रकाश नड्डा
ग्रेटर नोएडा : समाजवादी पार्टी का जिला सम्मलेन कल 5 सितम्बर को
बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पहले चरण के लिए 53 उम्मीदवारों की घोषणा
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला संपर्क कार्यशाला का आयोजन
भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी का पैतृक गांव बिरौंडी में हुआ भव्य स्वागत
भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर ग्रेटर नोएडा मंडल की बैठक आयोजित, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने का...
23 मार्च को होने वाले पैदल मार्च के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गांव गांव जाकर किया लोगों से आह्...
आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
देखें VIDEO, ग्रेनो में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाई महामना मालवीय और अटल की जयंती
फडणवीस का दावा: भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी, गठबंधन की ताकत होगी निर्णायक!
गौतमबुद्धनगर लोक सभा के प्रभारी बने वीर सिंह यादव
भाजपा गौतमबुद्ध नगर कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती धूमधाम से मनाई गई
भाकियू नेता के साथ हज़ारों समर्थक गिरफ़्तारी देने को तैयार