फर्जी जमानतगीर गैंग का खुलासा, दुजाना गैंग के शातिर बदमाशों का कराते थे जमानत, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर कोर्ट के बाहर से गेट नंबर 2 के पास से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से विभिन्न फर्जी आधार कार्ड, फर्जी स्टांप, फर्जी अधिकारियों की मोहरे, इनके पास से बरामद की गई है। यह गैंग कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के बदमाशों को फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें मोटी रकम की एवज में जमानत दिया करते थे।

सूरजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को सूरजपुर कोर्ट परिसर के बाहर से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अमित पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी तिगरी राजकुमार पुत्र रामू चौधरी निवासी बहरामपुर गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने पड़ताल में इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, विभिन्न अधिकारियों के 5 फर्जी स्टांप, मोहरे कुछ पासपोर्ट साइज फोटो किसानों की खतौनी, गाड़ियों के लाइसेंस, ग्राम प्रधानों के लेटरहेड व अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनके पास से नगद रुपये एक मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि अमित शर्मा कोर्ट परिसर में मुंशी का काम करता है।

और कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत दिलाता है। पुलिस ने इन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है।

एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि यह शातिर किसम के बदमाशों की फर्जी दस्तावेज के आधार पर बदमाशों को जमानत पर मोटी रकम की एवज़ में जमानत दिया करते थे।

यह भी देखे:-

अवैध शराब और अवैध हथियार मामले में विभिन्न जगहों से पांच गिरफ्तार
भाजपा ने किया देश के नौजवानों के साथ धोखा : सिद्धार्थ सिंह
कस्बा जेवर में खेल के मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए: प्रिंस भारद्वाज 
ग्राम प्यावली ताजपुर को मिली बड़ी सौगात, ₹303.53 लाख की पेयजल परियोजना का हुआ शुभारंभ
भारत–जापान साझेदारी से मेडिकल डिवाइस सेक्टर को नई उड़ान, जेवर में हुई हाई लेवल मीटिंग
लूट चोरी में वांटेड बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: जीबीयू में बौद्ध दर्शन पर द्विदिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: रामलीला मैदान में धू -धू कर जला रावण, हजारों लोगों ने देखा बुराई का...
नोएडा में नकली कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
दिन दहाड़े रिटायर्ड दरोगा के बेटे की धारदार हथियार से हत्या  
ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉटप्लेस में बना 'ओह ताज' आम जनता के लिए खुला
गौतमबुद्ध नगर पुलिस : कोतवालों के क्षेत्र में फेरबदल, दो कोतवाल लाइन हाजिर
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी-बाइक, ...
28 अगस्त को दोपहर महज 12 सेंकेंड में होगी देश की उंची इमारत में से एक ट्वीन टावर ध्वस्त
कुख्यात अनिल दुजाना पर ईनाम घोषित, महिला गवाह को धमकाने के आरोप में पुलिस को है तलाश 
जेवर एयरपोर्ट के पास  खिलौना बनाने वाली कंपनियों का जल्द शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य