विदेशी महिला के जाल में फंसकर बीएसएफ जवान बन गया पाक का जासूस, एटीएस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ / नोएडा : उत्तर प्रदेश की एटीएस ( ANTI TERRORIST SQUAD) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट को गोपनीय सूचनाएं शेयर करने के आरोप में बीएसएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आईएसआई की एक महिला एजेंट कॉन्स्टेबल अच्युतानंद मिश्र को हनीट्रैप में फंसा कर उससे गोपनीय सूचनाएं हासिल कर रही थी और उसे अपनी एजेंसी को भेज रही थी।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत अच्युतानंद मिश्रा को एटीएस टीम ने आज नोएडा सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया। मध्य प्रदेश में रीवा के रहने वाले बीएसएफ जवान को देश की गोपनीय और संवेदनशील सूचनाएं आईएसआई के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

फेसबुक पर आईएसआई एजेंट से दोस्ती

डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अच्युतानंद ने स्वीकार किया है कि उसने भारत के सामरिक महत्व के ठिकानों, आंतरिक सूचनाएं और बीएसएफ और सेना के प्रशिक्षण केन्द्रों आदि की सूचनाएं आईएसआई को दी हैं। उन्होंने कहा, ‘पूछताछ में पता चला है कि आईएसआई की एक महिला एजेंट ने कॉन्स्टेबल से फेसबुक पर दोस्ती की थी। अच्युतानंद ने बीएसएफ के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज महिला के साथ साझा किए।’

यह भी देखे:-

प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते गौतम बुद्ध नगर में सरकारी कार्यालयों के समय बदले
नोएडा फेस-1 पुलिस का एक्शन: 105 टैट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
चाइल्ड लाइन ने किया जागरूकता कार्यक्रम
अवैध रूप से शराब बेचने वाला गिरफ्तार
होटल में बुलाकर कथित प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शादी के बाद भी चल रहा था प्रेम प्रसंग !
बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, घायल
इंजीनियरिंग के छात्र से बदमाशों ने लूटा मोबाइल
12 वर्षीय छात्रा को अगवा करने का आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
ग्रेनो प्राधिकरण में 6 परसेंट प्लाट को लेकर बड़ा खेल, अफसर प्रबंधक समेत आठ पर मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप
गुंडों पर प्रशासन ने कसा नकेल , आधा दर्जन पर लगा गैंगस्टर
चारों टायर चोरी कर ईट पर खड़ी कर गए थार
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,लूट का सामान खरीदने वाला सुनार और एक लुटेरे की मां भी पकड़ी गई
सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत का मामला, लापरवाही बरतने पर ठेकेदार गिरफ्तार 
झुग्गियों में आग लगने से महिला की मौत
मारपीट कर मोबाइल फोन लूटा
Breaking: ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई एक और ड्रग्स फैक्ट्री, 200 करोड़ का ड्रग्स बरामद