दर्दनाक : फॉर्चूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत

ग्रेटर नोएडा : सिरसा गोल चक्कर के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा थाने के प्रभारी (एसएचओ) धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सिरसा गांव का रहने वाला जितेंद्र अपने रिश्तेदार संदीप और एक अन्य युवक के साथ फॉर्चूनर कार में फरीदाबाद से गांव लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि रविवार देर रात करीब ढाई बजे सिरसा गोल चक्कर के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जितेंद्र और संदीप ने दम तोड़ दिया। एसएचओ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 28 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश
गोरखपुर कांड: एफआइआर दर्ज होते ही थानेदार सहित छह पुलिस कर्मी फरार
ओला कैब ड्राइवर से कार लूट
यादव सिंह के बेटे सन्नी यादव ग्रेनो प्राधिकरण से बर्खास्त
"गणपति बप्पा मोरया…अगले बरस तू जल्दी आ….. ” जयकारे के साथ गणपति का विसर्जन
नोएडा: रयान स्कूल के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, जानिए क्यों
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेनो प्राधिकरण में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने हेतु नए कानून की मांग क...
16 वी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
कैंसर बायोलॉजी और ट्रांसलेशनल रिसर्च पर विशेषज्ञ वार्ता: जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में प्रो. संजय मल्होत...
पहला सहकारिता सम्मेलन: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंचे अमित शाह
ग्रेटर नोएडा में मौत को दावत दे रहा है ये पूल
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह: देशभक्ति, संस्कृति और चेतना का संगम
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए अ...
"हेलमेट नहीं तो तेल नहीं" फैसले का स्वागत
ग्रेनो के 52 और फ्लैट खरीदारों को मिला मालिकाना हक