कल, सोमवार को निकलेगी जन संदेश सैमसंग रोजगार जागरूकता विशाल रैली

ग्रेटर नोएडा : अखिल भारतीय गुर्जर परिषद् कल 10 सितम्बर कोरोजा जलालपुर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक जन संदेश सैमसंग रोजगार जागरूकता विशाल रैली निकलने जा रहा है . आज परिषद् के अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने प्रेस विज्ञप्ति कर जानकारी दी — जैसा की आपको सर्वविदित है कि संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन के बैनर तले विभिन्न संगठन अखिल भारतीय गुर्जर परिषद, किसान सभा, जय जवान जय किसान, सीटू ,हिंद सेवा समिति ,प्रगतिशील जन आंदोलन किसानों की आबादी की समस्या बेकलीज, पंचायत चुनाव, 50% रोजगार की मांग को लेकर विभिन्न विभिन्न तरीके से अपनी बात शासन – प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पिछले कई महीनों से आंदोलनरत है लेकिन कई बार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन के द्वारा किसानों और युवाओं की रोजगार की मांगे कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है हमारी प्रमुख मांग है samsung सहित वीवो ,ओप्पो ,पतंजलि, डीएमआईसी और सभी औद्योगिक इकाइयों में 50 % स्थानीय युवकों को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाए आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने सैमसंग में उद्घाटन के दौरान एक लाख रोजगार की घोषणा की थी सेमसंग में 5 परसेंट भी रोजगार नहीं दिया जा रहा है जबकि अलग-अलग स्टेट से भर्ती की जा रही है जिसमें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अत: परिषद की मीटिंग में अखिल भारतीय गुर्जर परिषद की टीम ने निर्णय लिया है कि गांवों में आगामी 10 सितंबर को अखिल भारतीय गुर्जर परिषद द्वारा ग्राम रोजा जलालपुर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक जन संदेश सैमसंग रोजगार जागरूकता विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों युवक हिस्सा लेंगे और आगामी 18 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर जिले के सौ गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर इकट्ठा होंगे सैमसंग की तरफ कूच करेंगे और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा क्रांतिकारी आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है इस अवसर पर एडवोकेट रविंद्र भाटी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर परिषद मनोज डाढा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर परिषद राजू भाटी पाली महेश भाटी तिलपता महेंद्र पहलवान श्यामवीर मावी बिरौडी सुभाष कसाना सुनपुरा बिन्नी प्रधान विकास भाटी पल्ला प्रशांत भाटी ओमबीर नागर सैनी करण नागर अमित बैसोया प्रमोद पहलवान अवनीश कसाना सचिन भाटी प्रदीप भाटी बिल्लू भाटी शादाब हुसैन जितेंद्र नागर संजय बलजीत अरविंद संदीप नागर तेजवीर नागर बिंदर अक्षय नागर एडवोकेट चमन भाटी इंद्राज खेड़ी ओम प्रकाश मुखिया कुलदीप लोहिया आदि सम्मानित साथी उपस्थित रहे.

यह भी देखे:-

रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर घायल
आंतकवादी कैम्पों पर हमले की खुशी करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने लड्डू बाटकर मनायी
ग्रेटर नोएडा : कारों के महाकुम्भ ऑटो एक्सपो के लिए तैयार हुआ सुरक्षा का खाका, सेलेब्रेटी होंगे शामिल
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों का राजघाट में शैक्षणिक भ्रमण
मकर संक्रांति पर हिंदू युवा वाहिनी ने किया खिचड़ी वितरण
आने वाला समय होगा हाइब्रिड और डिजिटल, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें कैसे
जूनियर शिक्षक संगठन ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
ग्रेनो प्राधिकरण में 6 परसेंट प्लाट को लेकर बड़ा खेल, अफसर प्रबंधक समेत आठ पर मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप
जेवर एयरपोर्ट प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए किसानों के साथ बैठक
ड्राइवर की एक नींद की झपकी से हुआ एक ऐसा हादसा
Lakhimpur Kheri Live: श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
कल का पंचांग, 2 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
GIMS में भारत के पहले सरकारी अस्पताल आधारित AI क्लिनिक का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा में "जनप्रतिनिधि - उद्यमी संवाद" कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, उद्योगों की समस्याएं पहु...
प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने स्कूल चलो अभियान रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया
श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला