कल , रविवार को अपने मतदान केंद्र पर आप मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं अपने नाम

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह सिंह ने समस्त जनपद वासियों को जानकारी देते हुए उनका आह्वान किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा संचालित किए जा रहे विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज विशेष अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत समस्त बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर छूटे हुए व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कार्यवाही करेंगे।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में अपने अधीनस्थ समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार सभी सेंटरों पर सफल बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समस्त बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर स समय उपस्थित होकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएं तथा जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनके फॉर्म 6 भरवाकर प्राप्त करने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा अपने अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्रवाई की जाएगी ताकि जनता को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लगाई गई है उनके द्वारा समय बद्धता के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया जाएगा यदि कहीं पर शिथिलता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में समस्त जनपद वासियों का आह्वान किया है कि सभी मतदाता अपने नाम का सत्यापन भी मतदाता सूची में आवश्यक रूप से कर लें ताकि यदि उनके नाम एवं संभाग संख्या में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे दुरुस्त कराया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि इस संबंध में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन करने एवं संचालित अभियान के संबंध में आयोग द्वारा एक विस्तृत जानकारी तैयार की गई है जिसे डीएम वार रूम से आम नागरिकों को भेजा जा रहा है। जिसके आधार पर संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ उठाया जा सकता है।

यह भी देखे:-

आईईसी कॉलेज में "इनोविजन–2025" का धमाकेदार आगाज़
दक्षिण एशिया का सबसे बड़े फार्मा एक्सपो 'सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया-2022 ' इंडिया एक्सपो सेंटर में 29...
क्राइम मीटिंग में एसएसपी लव कुमार ने दिए कई निर्देश
ट्रेन  की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश
एक दिन पहले मंगाई थी रस्सी, इसी से बने फंदे पर लटका मिला शव
बीटा - 1 आरडब्लूए ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
गौतमबुद्धनगर : स्वतंत्रता दिवस पर 26 विभाग लगाएंगे पांच लाख पौधे
एफपीओ गठन को लेकर बैठक सम्पन्न, डीएम ने फसल बीमा प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
विश्व पर्यावरण दिवस और जन्मदिन पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण, बेल का पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश
आईटीएस ग्रेटर नोएडा में माता की चौकी का भव्य आयोजन
आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने जेवर तहसील मुख्यालय में किया धरना प्रर्दशन
“साइबर सुरक्षा अब व्यक्तिगत सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा” — पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, "Cyber Awake Ind...
यमुना प्राधिकरण की 62 वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम फैसले
ज्ञानेंद्र सिंह आर्य बने आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नए महामंत्री
प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया पैदल मार्च, धरना दिया