गजेन्द्र सिंह बने रालोद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। पूर्व विधायक व राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वीरपाल राठी ने गजेन्द्र चौधरी निवासी दुरई को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आज ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में उन्होंने इसकी घोषणा की। अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को उठाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष वीरपाल राठी ने कहा कि देश व प्रदेश में किसानों की बुरी स्थिति है। सरकार कहती है कि किसानों को लागत को दोगुना मिलेगा, आखिर जब सरकार बिजली के दाम, खाद के दाम किसानों के उपकरण में दो-दो बार जीएसटी लगाकर ले रही है तो किसान कैसे खुशहाल रहेगा। किसानों को बहकाया जा रहा है, भाजपा का एजेन्डा है किसानों का कमर तोड़ने की। गोरक्षा के साथ किसान की भी रक्षा होनी चाहिए।

किसान आत्महत्या कर रहा है, स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू कर दिया जाय तो किसानों की आय स्वतः दोगुनी हो जाएगी। सरकार हर मोर्चे पर फेल है, मंहगाई बेतहाशा बढ़ रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर जनार्द भाटी जिलाध्यक्ष, सुधीर बाहुबली, पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी, बिजेन्द्र यादव, डॉ. साहब सिंह, बलबीर सिंह, जय कुमार शर्मा, विनो, राहुल शर्मा, कुलदीप ठाकुर, विक्रांत भाटी, हरिओम भाटी राजेन्द्र भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

श्याम सिंह भाटी बने अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष
PM मोदी ने KCR पर साधा निशाना, बोले- तेलंगाना चाहता है परिवारवाद से मुक्ति
भाजयुमो द्वारा युवा कला संगम कार्यक्रम आयोजित
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार: यश यादव
"महागठबंधन के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है कांग्रेस" - भाजपा नेता
हाथरस जा रहे काफिले को रोकने पर समर्थकों के साथ पैदल निकली प्रियंका गाँधी,  कहा सरकार को जगाएंगे, हि...
विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा ने किया पौधा वितरण
भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा बाइक यात्रा
सपा प्रत्याशी के चुनाव कैम्प कार्यालय का उद्धघाटन
ग्रेटर नोएडा : बिसहड़ा में सीएम योगी की जनसभा , प्रियंका पर वार
भाजपा सरकार में छात्रों के भविष्य से हो रहा है खिलवाड़ : इन्दर प्रधान
भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन का जोरदार स्वागत
उत्तर प्रदेश में बिजली मूल्य वृद्धि पर भाकियू ने तहसील स्तर पर दिया धरना
कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, इस राज्य में पू्र्व CM समेत दर्जनभर विधायक छोड़ेंगे हाथ,
गुजरात: अतीक अहमद से मिलने पर अड़े थे ओवैसी, प्रशासन ने अनुमति देने से किया इनकार
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर अलोक सिंह व पूरी टीम को किया सम्मानित