एएनएम केंद्रों पर आयोजित हुआ सुपोषण स्वास्थ्य मेला

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के कुशल निर्देशन मैं राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान नियमित रूप से जन जागरूकता एवं लाभार्थी परक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के पांचवें दिन आज जनपद के 124 ए एन एम उप केंद्रों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में गर्भवती महिलाओं के खून पेशाब एवं ब्लड प्रेशर की जांच, पोषण परामर्श एवं टिटनेस के टीके के साथ-साथ आयरन फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियां प्रदान की गई । इस दौरान गर्भवती महिलाओं का एमसीटीएस (मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम) पर रजिस्ट्रेशन किया गया, और उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई।ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत उपकेंद्र पर पंजीकरण कराने वाली और नियमित टीके तथा जांच पूर्ण कराने वाली गर्भवती महिलाओं को 5 हजार रुपये उनके खाते में भुगतान किए जाते हैं । इसी प्रकार जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया और उनकी पोषण श्रेणी का आंकलन किया गया और उनकी माताओं को बच्चे के पोषण के संबंध में जानकारी दी गई। जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चों को वांछित टीके भी लगाए गए। सुपोषण मेले के दौरान गर्भवती धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को खानपान की जानकारी देते हुए कुपोषण से बचाव के उपाय बताए गए। धात्री माताओं को अपने बच्चे के लिए पूरक आहार तैयार करने की विधि का प्रदर्शन किया गया। स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से आयरन की गोलियां प्रदान की गई तथा सेनेटरी नैपकिन बांटे गए। किशोरी बालिकाओं को व्यक्तिगत और पर्यावरणीय स्वच्छता के साथ-साथ महामारी के दौरान बरती जाने वाली स्वच्छता की जानकारी दी गई। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए स्वच्छ स्वच्छ पेयजल और शौचालय के प्रयोग हेतु प्रोत्साहन दिया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी पोषण माह के अंतर्गत प्रतिदिन इसी प्रकार गतिविधियां संचालित की जाएगी।

यह भी देखे:-

जेवर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, गौतमबुद्धनगर में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की मांग उठाई
निजी कंपनियां वर्क फॉर्म होम पर विचार करें- नोएडा पुलिस प्रशासन, होने वाले हैं दो बड़े इवेंट
किसान एकता संघ ने यमुना प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन, 16 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
कोहरे का कहर : अज्ञात वाहन के टक्कर से बच्ची की मौत
यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 पर लगेगी उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर
एक्टिव सिटिज़न टीम का पम्पलेट सफाई अभियान जारी 
सादोपुर की बेटी मुस्कान वर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, UPSC में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 771
दिल्ली-गाजियाबाद के कई मार्गों पर भारी ट्रैफिक, एनएच-9 और एनएच 24 के सभी छह लेन बंद
विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को बताए गए उनके अधिकार 
कोरोना से राहत : लगातार दूसरे दिन आए 20 हजार से कम मामले
किसानों का विरोध प्रदर्शन; यूपी के दो रेलवे स्टेशनों पर चार ट्रेनें हुई रद, रेलवे ट्रैक किया जाम
ऐतिहासिक रैली की तैयारी में जुटा संगठन, बूथ स्तर तक बनाई जा रही रणनीति
सीवर-सैप्टिक टैंक हादसों पर डीएम का सख्त रुख, मृतकों के परिजनों को 30 लाख मुआवजे की समीक्षा
लखनऊ में ड्रोन प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित हुए GL बजाज के छात्र, संस्थान में खुशी की लहर
यूपीआईटीएस 2025 के दूसरे दिन रिकॉर्ड फुटफॉल, MSME सत्र और भारत-रूस व्यापार संवाद ने बटोरी सुर्खियाँ
पाणिनि गुरुकुल में कल मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग गुरु ऋषिपाल वशिष्ठ कराएंगे योगाभ्यास