सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम बी.एन . सिंह ने सुनी जनता की शिकायत

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत जन सामान्य की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। पूरे जनपद में कुल 154 शिकायतें दर्ज हुई 16 शिकायतों का निस्तारण मौके पर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से किया गया।

जिलाधिकारी बी0एन0सिंह के द्वारा दादरी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जन शिकायतों का अनुश्रवण किया गया। दादरी तहसील में कुल 85 शिकायतें दर्ज हुई और 09 शिकायतों का निस्तारण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से करा दिया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अतः समस्त विभागीय अधिकारी गण संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आने वाली शिकायतों को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अतः समस्त अधिकारीगण सभी दर्ज शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता एवं समय बद्धता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण करने के उपरांत समस्त अधिकारियों के द्वारा अपनी रिपोर्ट संबंधित तहसील में तत्काल प्रभाव से प्रस्तुत की जाए साथ ही साथ शिकायतकर्ता को भी निस्तारण के संबंध में अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया जाए ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ आम नागरिकों को सीधे प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया कि सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का जन जन तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अपने विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिक सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का आसानी के साथ सीधे लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये दिव्यंाग प्रमाण पत्र दिव्यंागो को वितरित किये गये।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। इसके अलावा सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों को सुना गया यहां पर कुल 21 शिकायतें दर्ज हुई और 4 शिकायतों का निस्तारण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया। इसी प्रकार जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ जहां पर कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 3 जन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

यह भी देखे:-

आम जनता को महंगाई की मार, आज फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर का रेट
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में माता की चौकी का पारंपरिक आयोजन सम्पन्न
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने किया वृक्षारोपण
ग्रेटर नोएडा शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ आर०डब्ल्यू०ऐज़ का जोरदार प्रदर्शन, प्राधिकरण ग...
ग्रेनो के उद्यमी घर बैठे पा सकेंगे नो ड्यूज सर्टिफिकेट
नहर में कूदे छात्र का शव बरामद
गौतमबुद्ध नगर में प्रत्येक बूथ पर चला भाजपा का वृक्षारोपण अभियान
रोटरी क्लब  ग्रेटर नोएडा द्वारा  रक्तदान महादान  शिविर ,  35 लोगों ने किया रक्त दान
जेवर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की चार मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जाएगा रसायन विज्ञान में ...
जन अयोग्य योजना के 60 कार्ड बनाए : राकेश ठाकुर
एसडीआरवी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल दनकौर में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
सर्द में ठिठुर रहे विक्षिप्त की पत्रकार ने ऐसे की मदद, सोशल मीडिया पर मिल रही है वाहवाही, पढ़ें पूरी ...
जुनेदपुर गांव में नगाड़ों की गूंज के साथ धूमधाम से मनाई गई होली
SIR प्रक्रिया की खामियों पर जिला कांग्रेस का हमला, अव्यवस्थित सिस्टम पर जमकर बरसी कांग्रेस पार्टी
यमुना एक्सप्रेस-वे : दो कारों की भिडंत में विदेशी नागरिक समेत चार घायल