किसानों के बीच पहुंचे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, कहा जेवर एयरपोर्ट की स्थापना में पूरे उत्तर भारत का विकास निहित है

ग्रेटर नोएडा ; जेवर एयरपोर्ट की स्थापना में पूरे उत्तर भारत का विकास निहित है प्रदेश की 403 विधानसभाओं में से एयरपोर्ट का जेवर में बनना हमारे लिए गौरव की बात है, एयरपोर्ट की स्थापना से नौजवान व खेती हर मजदूरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा किसानों का जीवन स्तर उन्नत होगा. उपरोक्त शब्द आज दिनांक 01 सितम्बर 2018 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर एयरपोर्ट से सम्बन्धित ग्रामों जैसे रोही, नगला फूल खां, नगला छीतर, किशोरपुर, नगला शरीफ व बनवारीवास में किसानों के मध्य कहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को समझाते हुए कहा कि ’’आपकी विधानसभा का पूरी दुनिया में नाम हो और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का, बेहतरीन सुविधाओं वाला एयरपोर्ट आपके क्षेत्र में बने तथा यह सौभाग्य भी आपको ही मिला कि उत्तर प्रदेश के बाकि शहरों को छोडकर, जेवर में ही इसे बनाये जाने का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया। यह सारी बातें आपके अनुकूल हैं तथा चूक करने की दशा में कहीं ऐसा न हो कि पछताने के अलावा आपके पास कोई विकल्प न बचे। अतः सभी को क्षेत्र व अपनी आने वाली नश्लों का भविष्य ध्यान में रखते हुए, एयरपोर्ट को बनवाये जाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

रोही में किसानों ने अपने विस्थापन की समस्यायें रखी, जिसे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उनकी सुविधानुसार जगह चिन्हित करने व अन्य सभी लाभ दिये जाने का आश्वासन दिया। बनवारीवास में ग्राम प्रधान श्री त्रिलोक चंद शर्मा के आवास पर एकत्रित किसानों ने सरकार से ओर अधिक लाभ दिलवाये जाने को कहा व मुआवजे के पैसे से अन्यत्र जमीन खरीदे जाने के लिए स्टाम्प शुल्क में छूट का प्रस्ताव रखा, जिस पर जेवर विधायक ने किसानों को पूर्ण आवश्स्त करते हुए कहा कि “जल्द ही सरकार से वार्ता कर, एयरपोर्ट में प्रभावित किसानों को अन्यत्र प्रदेश में कहीं भी भूमि खरीदने पर उन्हें स्टाम्प शुल्क से पूर्णतया मुक्त रखे जाने का भरसक प्रयास किया जायेगा।

आज ग्राम रन्हेरा, रोही, किशोरपुर, नगला छीतर, नगला शरीफ खां, जहगीरा की झोपडी व बनावारीवास के तकरीबन 159 किसानों ने 32 हैक्टेयर जमीन पर एयरपोर्ट बनाये जाने के लिए सहमति प्रदान की। इससे पूर्व 1411 किसानों ने 575 हैक्टेयर जमीन देने के लिए सहमति दे चुके हैं।

इस मौके पर भगवान सिंह प्रधान रोही, तेजवीर सिंह प्रधान किशोरपुर, शैलेन्द्र सिंह प्रधान बंकापुर, लालमन सिंह प्रधान चैरोली, त्रिलोकचंद शर्मा प्रधान बनवारीवास, शिवारा के पूर्व प्रधान श्री धर्मेन्द्र सिंह, विजय सिंह प्रधान, हंसराज सिंह, योगेन्द्र सिंह छौंकर, बाॅबी शर्मा, सतीश शर्मा, महेश प्रधान व प्रताप सिंह फौजी, जहूर खांन, निजामुददीन खांन, बल्लन खांन, अफसर खांन, अबरार खांन, हसीन खांन, रूकमुददीन खांन सुम्मर खांन, मंजूर खांन, ताज खां, शौकीन खांन, रफीक खांन व शादाब खांन के अलावा पार्टी के सुशील शर्मा, तारा सिंह प्रधान जी, योगजीत सिंह, योगेश पौरूष, डा0 चन्दर सिंह, विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस, उड़ानों की शुरुआत का रास्ता साफ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) के साथ समझौता ज्ञ...
श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में स्टीम स्फीयर प्रदर्शनी का होगा आयोजन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में "नई नवाचारी विचारों की खोज" विषय पर कार्यशाला आयोजित
DMRC ने रक्षाबंधन को लेकर मेट्रो के समय में किया बदलाव, यहां देखें टाइमिंग
8 साल बेमिसाल अभियान के तहत लाभार्थी मेला, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले – प्रदेश में सुशासन का रा...
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन "सृजन-द स्टार्टअप कॉन्क्लेव" आयोजित
बार संचालकों को नियमानुसार बार संचालन के लिए निर्देश
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने किये छात्र छात्राओं को चश्मे भेट
छह फीसदी आबादी भूखंड मिले, रिठौरी–मथुरापुर के किसानों के चेहरे खिले
दनकौर कस्बे में हर घर तुलसी  कार्यक्रम का हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने की  शुरुआत
शारदा विश्वविद्यालय मतदान केंद्र में वोटरों के सहूलियत के लिए खास प्रबंध
"एक पेड़ मां और गुरु के नाम" थीम पर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बाल वन की स्थापना, 5000 फलदार पौधों ...
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क विकास के नाम पर मांगे वोट
नोएडा : होम बायर्स ने लगाए नारे, प्रधानमंत्री जी घर दिलाओ
एसीईओ ने तुगलपुर का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर लगाई फटकार