ओला -उबर बुक कर लूटते थे कैब, कासना थाना पुलिस ने दबोचा

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में हुई हफ्ते भर पहले कार लूट में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश ओला व उबर टैक्सी बुक कराने के बाद लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। मौके से बदमाशों के दो साथी फरार हो गए। बदमाशों के पास से पुलिस ने ओला की स्विफ्ट कार बरामद की है। साथ ही पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तंमचे व एक चाकू भी बरामद किया है।

सीओ फर्स्ट अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ओला व उबर टैक्सी गाड़ियों को बुक करा लूटने वाले बदमाश सक्रिय थे। दस दिन पूर्व भी बदमाशों ने ओला कंपनी की एक कार लूटी थी। बदमाशों ने पीथ्री गोलचक्कर के पास से नोएडा सेक्टर 135 जाने के लिए कार बुक की थी। एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक को कब्जे में ले लिया। बाद में उसे नीचे उतार कार लेकर फरार हो गए थे। पुलिस को बदमाशों को तलाश थी। मुखबिर से सूचना मिली की बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में अल्फा कामर्शियल बेल्ट के पास हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को पकड़ लिया। दो बदमाश फरार हो गए। अमित किशोर ने बताया पूछताछ के बाद बदमाशों ने बताया उन्होंने पचास हजार रुपये में कार को अलीगढ़ में बेच दिया था। जिस व्यक्ति को कार बेची थी उसने एडवांस के रूप में पांच हजार रुपये दिए थे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अभिषेक सोलंकी निवासी सिरपुरा जिला कासगंज, सहदेव सिंह सिरपुरा जिला कासगंज व सोमवीर निवासी थाना मडराक जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। सुरजीत व चंदन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया बदमाशों के द्वारा टैक्सी बुक कराने के बाद सुनसान स्थान पर लूट की घटना को अंजाम दिया जाता था।

यह भी देखे:-

दादरी पुलिस को मिली शाबाशी, पुलिस तत्परता से बची गुडगाँव से अपहृत व्यापारियों की जान
हरियाणा मार्का शराब सहित एक गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी गिरफ्तार: विदेशी करेंसी लूट कर गोली मारकर की थी हत्या
UPDATE : ग्रेटर नोएडा, पुलिस ENCOUNTER में बदमाश ढेर , सिपाही घायल
दो साल में नोएडा पुलिस का बड़ा प्रहार, 210 करोड़ से ज्यादा की आपराधिक संपत्ति जब्त
प्लॉट को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
गाजियाबाद से गाड़ी लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा और ...   
ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, कर्नल की बीवी से चेन व पर्स लूट 
दो गंजा तस्कर गिरफ्तार
अफ़्रीकी मूल के चार युवकों ने लूटी कैब, ड्राइवर से की मारपीट
हंसी मजाक में दोस्त ने चला दी गोली, मौत , जांच में जुटी पुलिस
बाईक सवार बदमाशों दिन दहाड़े महिला से लूटी चेन
नशे में धुत जवान ने व्यापारी को गोली से उड़ाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पति- पत्नी के प्यार के रिश्ते के बीच झगड़ा बना मौत का कारण
ईनामी हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस कर रही थी सरगर्मी से तलाश
बंद कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश