आईआईएमटी में लॉ ,बीबीए, बीसीए, बीकाम और बीजेएमसी के नये सत्र का आगाज

ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क 3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में लॉ ,बीबीए, बीसीए, बीकाम और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के नए सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आज से जो सफर आपका शुरु होगा उसमे आपकी सफलता का सबसे बडा पैमाना यही होगा कि आप कहीं थके नहीं ,कहीं रुके नही ।

मुख्‍य अतिथी जाने माने एंकर अनुराग दीक्षित ने कहा कि आप ने एक ऐसे कोर्स का चुनाव किया है जिसमें जीवन भर आप समाज और मानवीयता से जुडे रहेंगे। सफलता के लिए न केवल तीब्र बुदि की आवश्यकता होती है,बल्‍कि जुनून और अनुशासन सफलता का दूसरा नाम है। विघा का उद्देश्‍य ज्ञान के साथ अपने आचरण को भी उत्‍कर्ष बनाना है इसलिए छात्रो को अपने आचरण को इतना श्रेष्‍ठ बनाना चाहिए कि लोग उनका अनुसरण करें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रेडिकल माइंड्स के सीएसओ और सीपीओ संदीप सोढी ने छात्र-छात्राओं को सच्‍चे मन से ज्ञानार्जन के द्वारा सफलता के शिखर पर पहुचनें का मंत्र सिखाया।

विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में आईआईएमटी कालेज ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ राहुल गोयल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन समय का पालन शिक्षकों का सम्मान आदि का विद्यार्थी विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी समस्‍याओं से डरे नही, उनका डटकर सामना करें , अपना लक्ष्‍य र्निधारित कर उसे पाने के लिए जी जान से जुट जाए।

पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के डीन प्रोफेसर अनिल कुमार निगम ने कहा कि सफलता और असफलता से उपर उठकर कठिन परिश्रम पर ध्‍यान देना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो निश्‍चय ही सफलता आपके कदम चूमेंगी।

आईआईएमटी कालेज ऑॅफ ला के निदेशक डॉ पंकज द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को विधिक जीवन की चुनौतियों से अवगत कराते हुए चारित्रिक निर्माण द्वारा व्यवसायोन्मुख सोच के निर्माण करने पर बल दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मोनिका रस्‍तोगी ,प्रोफेसर राकेश जोली, डॉ. अंशुल शर्मा , प्रोफेसर अमित शर्मा, प्रोफेसर सोमेश कुमार, प्रोफेसर जितेन्‍द्र कुमार, प्रोफेसर जितेन्‍द्र सिंघल आदि ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में गरबा उत्सव: परंपरा और शिक्षा का अद्भुत मिश्रण
RYANITES SPREAD MESSAGE FOR SIGNIFICANCE OF VOTING
सावित्री बाई स्कूल में मनाया गया बैसाखी का पर्व
आईआईएमटी कॉलेज में एफडीपी, चाणक्य की भांति हो शिक्षकों की कार्यशैली - जस्टिस आर.बी. मिश्र
बिज़नेस में सफल होने के लिए आवश्यक है इच्छाशक्ति और संघर्ष
देखें VIDEO, ग्रेटर वैली स्कूल में मनाया गया "स्पोर्टस डे"
रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन में संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह 2023-24
मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज, इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर, देखें शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग ल...
आईटीएस इन्जीनियरिंग कालेज में नन्हें वैज्ञानिकों का कुम्भ
जी एल बजाज संस्थान, ग्रेटर नोएडा में पीजीडीएम (बैच 2022-24) के दीक्षारम्भ समारोह का शुभारम्भ
Jio, Airtel, BSNL: इन धांसू प्लान में 3300GB डेटा और फ्री कॉलिंग, शुरुआती कीमत 400 रुपये से कम
Summer camp organised at Ryan International School Greater Noida
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "एंटी रैगिंग पखवाड़ा" का सफल आयोजन
राष्ट्रीय सेवा योजना, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने निकाला तिरंगा यात्रा 
शिव भक्ति की गूंज, जीडी गोयंका स्कूल में महाशिवरात्रि पर विशेष प्रार्थना सभा
धूमधाम से मनाया गया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 22 वां स्थापना दिवस