‘‘आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज में बी0डी0एस0 विद्यार्थियों का ओरियनटेशन’’

ग्रेटर नोएडा : आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज एण्ड रिसर्च सैंटर, ग्रेटर नोएडा में बी0 डी0 एस0 प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया गया। संस्थान के डीन, डाॅ0 सचित आनन्द अरोड़ा ने छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया और उन्हे आई0 टी0 एस0 परिवार का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी।उसके बाद विभागाध्यक्ष, एकेडमिक काॅर्डिनेटर और एकेडमिक स्टाफ का परिचय कराया गया।

प्रथम वर्ष के विभागाध्यक्षों ने उन्हे दंतचिकित्सा में भविष्य की संभावनाओं के बारे में अवगत कराया। इसके बाद काॅलेज के नव प्रवेशित छात्रों ने अपना परिचय दिया।

नव प्रवेशित छात्रों को सम्बोधित करते हुए आई0 टी0 एस0-द एजूकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री सोहिल चड्ढा ने कहा कि चिकित्सीय क्षेत्र में सफलता के लिए अनुशासन, कडी मेहनत और सेवाभावना की जरूरत है।

इस अवसर पर आई0टी0एस0 – द एजूकेशन ग्रुप के निदेशक -पब्लिक रिलेशन श्री सुरेन्द्र सूद ने नव प्रवेशित छात्रों के सुनहरे भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि एक सफल चिकित्सक बनने के लिए अनुशासन और सेवाभावना का जज्बा होना बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि छात्र भी गल्ती कर सकते है परन्तु उन्हे अपनी गल्तिया छुपानी नही चाहिए अपितु उनसे सीख लेनी चाहिए। श्री सुरेन्द्र सूद ने कहा चिकित्सक का अपने मरीजो के प्रति व्यवहार शालीन होना चाहिए तथा छात्रों को चाहिए आज के इस तनाव भरे परिवेश मे हर लम्हें का वे आनन्द ले तथा इस पाठयक्रम को अपने जीवन का यादगार समय बनायें।

संस्थान के डीन, डाॅ0 सचित आनन्द अरोड़ा ने सभी नव प्रवेशित छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होने बताया कि छात्रों को बदलते प्रौद्योगिकी के साथ बराबर ज्ञान रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत मे काॅलेज के नियमों और विनियमों का उल्लेख किया गया और अनुशासित जीवन के माध्यम से एक चमकदार कैरियर को कैसे प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन छात्रों अभिभावकों और संकाय सदस्यों के जलपान ग्रहण के साथ हुआ।

यह भी देखे:-

जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में शैक्षिक यात्रा एवं वाल्मीकि जयंती का आयोजन
AKTU: 15 तक भरे जाएंगे परीक्षा फाॅर्म
राष्ट्रीय युवा दिवस पर "रन फॉर स्वदेशी" का आयोजन, युवाओं में देशप्रेम और स्वदेशी भावना को मिलेगा बल
हिमालय क्षेत्र में बढ़े टूटे और लटके हुए ग्लेशियर, तबाह कर सकते हैं नदी किनारे बसे गांव और शहर
जीएनआईओटी एवं लूसियाना स्टेट युनिवर्सिटी, श्रेवपोर्ट, यूनाइटेड स्टेट्स के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ता...
"राम-लीला" नाट्य मंचन के साथ सात दिवसीय बिमटेक सबरंग महोत्सव का आगाज़
शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवस
संविधान है एक जैविक दस्तावेज -पद्मभूषण सुभाष कश्यप
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल मैं बच्चों ने विविधता पर एकता कार्यक्रम पेश किया
एस्टर काॅलेज आॅफ एजूकेशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
जे पी इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में हुआ क्रिएटिविटी लीग 2024 टेक्नो फेस्ट का भव्य आयोजन
हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में कल से शुरू होगी दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, देशभर के नामी विधि ...
एक ही पौधे में उग रही हैं दो सब्जियां, आलू के पौधे में बैंगन, बैंगन के पौधे में टमाटर,
जहां अवसर मिला पहचान को, और प्रतिभा को मिली उड़ान – यही है लॉयड ग्रुप "नियुक्ति 9.0" की असली पहचान
शिव नादर यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत समारोह 2018 का आयोजन
अर्जुन एवार्डी वरुण सिंह भाटी का सेंट जॉसेफ स्कूल में हुआ सम्मान