ग्रेटर नोएडा : चलती कार में छात्रा से गैंग रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे. राज्य की योगी सरकार ने भले फिर से महिला सुरक्षा के नाम पर योजना लांच करे, लेकिन महिलाओं, छात्राओं और नाबालिग बच्चियों के साथ रेप, हत्या की वारदातें रुक नहीं रही हैं.

ग्रेटर नोएडा के दनकौर ईलाके में 9 वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वारदात को कार सवार युवकों ने उससमय अंजाम दिया जब छात्रा स्कूल जा रही थी . आरोपियों ने उसे कार में खींच कर अगवा कर लिया फिर छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की. इधर पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है — दनकौर क्षेत्र में हुई नाबालिग छात्रा से रेप की घटना के सम्बन्ध मे थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 640/2018 धारा 363/376डी भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त दो आरोपी 1-अजय उर्फ कालू पुत्र बृह्म सिंह उर्फ बिरमी गूजर 2- सुरेंद्र उर्फ कालू पुत्र प्रेम सिंह उर्फ प्रेमी गुज्जर नि0 गण झालड़ा थाना दनकौर को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. पीडिता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है .

यह भी देखे:-

नोएडा सेक्टर - 20 पुलिस ने ओल्ड करंसी के साथ दो को किया गिरफ्तार
बाथरुम के अंदर मिली महिला की लाश
उपले टूट जाने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत
बीजेपी नेता शिव कुमार हत्याकांड का एसटीएफ - गौतमबुधनगर पुलिस ने किया ये खुलासा
इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की मदद से आरआरसी लेवल 1 परीक्षा में नकल करते हुए 8 मुन्ना भाई गिरफ्तार
चोरी, लूट, डकैती मर्डर में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल   
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज
पिता बेटी की मिली लाश, पिता द्वारा बेटी की जान लेने की आशंका, फिर खुद भी की आत्महत्या: ग्रेटर नोएडा ...
यमुना नदी में अवैध रूप से बालू खनन कर रहे चार गिरफ्तार
रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
नोएडा से गांव लौट रहे युवक को टैंकर ने कुचला, मौत
एसटीएफ नोएडा की कच्छा बनियान गिरोह से हुई मुठभेड़, ईनामी बदमाश को लगी गोली, चार गिरफ्तार
पक्षी विहार में मछलियों का अवैध शिकार करते दो गिरफ्तार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से लूट करने वाला एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
आबकारी विभाग ने नशे के सौदागरों को पकड़ा
लापता बुजुर्ग महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद किया