छात्राओं के लिए निबंध, ड्राइंग और व्यक्तिगत स्वच्छता पर किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा। एनटीपीसी दादरी द्वारा स्वच्छता अभियान एवं पखवाड़ा 16 से 31 अगस्त के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान में कारपोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 24 अगस्त को समीपवर्ती नगर दादरी स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कालेज, मिहिर भोज बालिका डिग्री कालेज, तथा मिहिर भोज बालिका पोस्ट ग्रेजुएट की छात्राओं के लिए निबंध, ड्रॉइंग प्रतियोगिता तथा व्यक्तिगत स्वच्छता पर लेक्चर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत डिग्री की छात्राओं के लिए स्वच्छता ही सेवा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इंटर मीडियेट की 100 छात्राओं ने ‘स्वच्छता’ विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी रंगों के माध्यम से कल्पनाओं को कागज पर साकार किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ छात्राओं के लिए महिलाओं की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य एक लेक्चर कार्यक्रम में दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दादरी की सीनियर गायनीकोलाजिस्ट (सर्जन), डा. जिज्ञासा गोविल ने सीनियर कक्षा की छात्राओं को दैनिक जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के बारे में बताया। डा. गोविल ने युवा छात्राओं को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सेनिटेशन अपनाने के लिए जागरुक करते हुए उचित परामर्श दिया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. गोविल ने युवा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनाना और साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। छात्राओं को दैनिक जीवन में घर और कार्यस्थलों पर स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम में 225 युवा छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में युवा छात्राओं को अल्पाहार एवं सेनिटरी नैपकिन पैकेट वितरित किये गये।
कार्यक्रम में युवा छात्राओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दादरी के कपिल चौधरी प्रधानाचार्य सुमन भाटी क्रीडा शिक्षक शारदा अध्यापिकाएं, प्रबंधक ईश्वर भाटी, दिनेश भाटी, उदय राज, एनटीपीसी के प्रबंधक (जनसंपर्क) पंकज सक्सेना, उप अधिकारी (सीएसआर) बीरेन्द्र नागर उपस्थित रहें।

यह भी देखे:-

EV EXPO 2023: इलेक्ट्रिक व्हीकल के मेले में उमड़ी भीड़
सपा कार्यालय पर हुआ विधान एमएलसी प्रत्याशियों का स्वागत
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हुआ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, गौतम बुद्ध नगर फर्स्ट पोजीशन रहा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह होंगे मुख्य अति...
"KBC" के नाम पर कॉल आए तो हो जाएं सावधान , खबर जरुर पढ़े
ग्रेटर नोएडा : हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
1857 के क्रांतिकारियों को समर्पित हो बोड़ाकी रेलवे जंक्शन, जय हो संस्था ने सांसद को सौंपा मांग पत्र
ओयो होटल के मालिक ने अवैध कमाई के लिए शुरू किया देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापा मारकर किया एक युव...
पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने संघ, भाजपा और भारतीय विचारधारा को नयी दृष्टि दी : जेपी नड्डा
एसएसपी कर रहे थे पुलिस थाने का निरीक्षण, तभी कानफोड़ू आवाज करती बुलेट से पहुंचे दरोगा
Auto Expo 2023: गाड़ियों के महाकुम्भ में उमड़ा भारी जनसैलाब, चंद घंटों में आंकड़ा 50 हज़ार के पार
कल का पंचांग, 29 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 17 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
इंजीनियरिंग एकादश को हरा मेडिकल एकादश ने शारदा क्रिकेट चैंपियनशिप 2022 खिताब पर किया कब्जा खिताब
Corona Vaccine: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के टीके की पहली खुराक ली
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने प्रशिक्षु पीसीएस अफसरों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- हर व्यक्ति को न्याय देन...