रामाज्ञा स्कूल दादरी में खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा : आज दादरी स्थित रामाज्ञा स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें स्केटिंग, कबड्डी, एथलेटिक्स आदि खेल अयोजित किये गए.

इस आयोजन में विभिन्न स्कूल जैसे ब्लू डायमंड स्कूल , नेशनल पब्लिक स्कूल, सिद्धार्थ एकेडमी , आनंद पब्लिक स्कूल, सिटी हार्ट अकदमी आदि के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन विजय बंसल और रामाज्ञा स्कूल की रुचिका गुप्ता ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए बच्चों की हौसला हफजाई की . इस दौरान पौदरोपण किया गया .

विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी साहनी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया.

विजयी प्रतियोगियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया . इस मौके पर रामाज्ञा स्कूल दादरी के स्पोर्ट्स कोअच मोसिन राणा व विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा.

स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण सरक्षण का सन्देश दिया गया . इस मौके पर रोटरी क्लब दादरी के सदस्य मौजूद रहे .
