डॉक्टर की गिरफ़्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण , लगाया जाम
ग्रेटर नोएडा। यहाँ के दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 वीं के छात्र की मौत का मामला प्रकाश में आया है . डॉ दिन हो गए परिजनों के शिकायत के बावजूद आरोपी डॉक्टर पुलिस गिरफ्त से बहार है . पुलिस के द्वारा आरोपी डॉक्टर को अबतक गिरफ्तार न किये जाने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने आज दादरी कोतवाली का घेराव किया है. उसके बाद गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम कर नारेबाजी करने लगे . जिसके बाद पुलिस ने जब हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितरबितर करना चाहा तो प्रदर्शनकारी भीड़ उग्र हो गयी . सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुचे और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. आधा घंटा जाम होने के बाद लोगों ने जाम खोला . इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी .
बता दें बम्बावड गाँव के रहने वाले 10 वीं के छात्र सौरभ को बुखार आ रहा था . जिसके बाद दादरी क़स्बा के एक डॉक्टर के पास सौरभ के परिजन उसे लेकर पहुंचे . डॉक्टर ने सौरभ को इंजेक्शन दिया जिससे उसकी तवियत ज्यादा ख़राब होने लगी . परिजन उसे गाज़ियाबाद के एक निजिअस्पताल में ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया .
परिजनों ने कसबे के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है . अभी तक पुलिस के द्वारा गिरफ्तार न किये जाने पर परिजन और ग्रामीण नाराज़ हैं . इधर एसएचओ दादरी रामसेन सिंह का कहना है पुलिस आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है . जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा .
