महिला उन्नति संस्था ने किया ध्वजारोहण

ग्रेटर नोएडा। महिला उन्नति संस्था ( भारत ) द्वारा ग्रेटर नोएडा के जय शंकर मैमोरीयल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । स्कूल में एक बच्ची द्वारा ध्वजारोहण कराकर बेटी बचाओ – बेटी पढाओ का संदेश दिया गया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के नारे लगाकर और देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया । इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने बच्चो को आजादी प्राप्त करने के लिये देश के महापुरुषों द्वारा दिये गये बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से देश को आजाद कराने के लिये देश के अनेकों महापुरुषों ने ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों को सहते हुए अनेक कठिनाइयों का मुकाबला किया और अनेकों वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। मगर तब तक हिम्मत नही हारी जब तक कि देश स्वतंत्र नही हो गया । आज हम आजाद है और महापूरूषो का ये कर्ज हम कभी नही चुका सकते । स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती सरिता सिंह ने बच्चों को लग्न और कड़ी मेहनत से शिक्षा प्राप्त करने का मंत्र देते हुए कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य है और शिक्षा ही वो माध्यम है जिसके द्वारा हम उच्च शिक्षित होकर अपने देश को महान बना सकते है । कार्यक्रम में अनिल भाटी , स्कूल चेयरमैन नरेश वर्मा , इंदरप्रीत कौर , गीता चौधरी , रुबीका , रेखा आदि ने बच्चों को आजादी के मायने बताये ।

यह भी देखे:-

पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टला
नन्हे परिंदे , गरीब बच्चों के लिए Noida Police तथा एचसीएल फाउंडेशन की सराहनीय पहल
युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा
School Reopening: देश भर में स्कूलों को फिर से खोले जाने की मांग याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से ...
Accurate Institute of Management and Technology में AIML आधारित कॉर्पोरेट HR समिट 2026
योग और स्वास्थ्य , चक्की चलनासन , बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
भीम आर्मी व गुर्जर परिषद ने किसानों के रिहाई की मांग की
नोएडा व ग्रेटर नोएडा में थाना प्रभारियों के तबादले, मिली तैनाती
ग्रेनो के वेंडिंग जोन में 109 पथ विक्रेताओं  को 9 फरवरी को मिलेगा ठिकाना
जनहित इंस्टिट्यूट, ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर्स पार्टी की धूम; आकाश बने मिस्टर फ्रेशर, निकिता मिस फ्रेश...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आयोजित की गयी स्पेशल असेंबली गणेश चतुर्थी
“भक्ति, सेवा और संकीर्तन की अनोखी मिसाल — सम्पन्न हुई वैष्णवी पदयात्रा”
अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग
निकाय चुनाव : मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनाये जा रहे हैं कई हथकंडे
स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन: छठ के बीच गूंजी लोकगायिका की अंतिम विदाई, देशभर में शोक
जिला उपभोक्ता फोरम ने एयरटेल पर लगाया जुर्माना