गौतमबुद्धनगर : स्वतंत्रता दिवस पर 26 विभाग लगाएंगे पांच लाख पौधे
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर 26 विभागों को पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। इसमें तीनों प्राधिकरणों को डेढ़ लाख पौध लगाएंगे। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में 6.80 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसके लिए जिले को तीन जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
आज कलक्ट्रेट में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीएम बीएन सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह 9 बजे से पौधारोपण का कार्यक्रम शुरू होगा। वन विभाग के देख रेख में शहर से लेकर देहात तक पौधे लगाए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य स्वतंत्रता दिवस पर 75 हेक्टेयर जमीन में 4.74 लाख पौधे लगाने हैं। जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वन विभाग सबसे अधिक पौधे दादरी ब्लॉक के इनायतपुर गांव के जंगल में लगाएगा। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि जिस विभाग को पौध लगाने का लक्ष्य दिया है। उसकी जिम्मेदारी उनकी देखभाल करना है। इसके अलावा गांवों में लगने वाले पौधों की देखभाल के लिए प्रधानों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा पौधा लगाने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह उसकी देखभाल करें। जिला प्रशासन के पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री और विधायक भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।