देश की अद्भुत होगी ग्रेटर नोएडा की धार्मिक रामलीला, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि 

ग्रेटर नोएडा : इस वर्ष शहर के सेक्टर – पाई स्थित रामलीला मैदान  में होने वाली धार्मिक रामलीला देश की अद्भुत रामलीला होगी।  पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज के कुशल निर्देशन विश्वविख्यात देश की सर्वश्रेष्ठ बहुमंचीय ध्वनी एवं प्रकाश द्वारा मंचित रामलीला  की  तैयारी जोरशोर से शुरू  हो गयी है।
गुरुवार  को  लखनऊ में  गोस्वामी सुशील जी महाराज के नेतृत्व  में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  को स्मृति चिन्ह  व शॉल भेट कर उनका अभिनंदन व स्वागत किया । प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ग्रेटर नोएडा रामलीला के मंचन के दौरान किसी एक दिन मुख्य अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण दिया जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर रामलीला में आने का आश्वासन दिया इस के लिए उनका आभार प्रकट किया।
श्री धार्मिक रामलीला के निर्देशक व कमेटी के संरक्षक गोस्वामी सुशील जी महाराज ने बताया इस वर्ष रामलीला का मंचन 20 सितम्बर से प्रारम्भ होगा।  दर्शकों को इस वर्ष भव्य स्टेज पर मंचन देखने को मिलेगा। स्क्रिप्ट और प्रसंगों में भी बदलाव किये गए हैं। उन्होंने इस वर्ष धार्मिक रामलीला को देश का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिलने का दावा किया है।
मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधि मंडल मे मुख्य सरंक्षक गोस्वामी सुशील जी महाराज ,दादरी विधायक तेजपाल नागर , श्री धार्मिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष आनन्द भाटी , संस्थापक सदस्य  एडवोकेट राजकुमार नागर ,जितेंद चौधरी व अजय नागर शामिल रहे ।

यह भी देखे:-

अवैध यूनिपोल के लगे ढेर को प्राधिकरण ने किया जब्त, अवैध यूनिपोल की जानकारी इन नंबरों पर दें
साइट 4 श्री रामलीला में हुआ रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया गया संदेश, भारत माता की जय और...
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को दी गईं विज्ञान की किताबें, दूसरे आरोपियों जैसा ही मिल रहा खाना
सेक्टर डेल्टा 2 में मेजर लीकेज होने के कारण आए दिन लाखों लीटर गंगा वॉटर सप्लाई का पानी होता वेस्ट - ...
भाकियू के संस्थापक स्व0 चौधरी टिकैत की मनायी गयी पुण्यतिथि
गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू, धरना प्रदर्शन पर भी रोक.
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली, निशुल्क HPV टीकाकरण की पहल को मिला जनस...
कैंची लगने से नवजात की मौत
विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर द्वारा संविधान दिवस मनाया गया
चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी: सीएम योगी
योग और स्वास्थ्य, मार्जारि-आसन : बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
हेल्थ एटीएम से झट से अपने स्वास्थ्य का ब्योरा जान सकेंगे ग्रेनोवासी
जहांगीरपुर में पान मसाला की काला बाजारी चरम पर, प्रशासन मौन
किसान जनहित सेवा समिति ने रोजगार पर विचार गोष्ठी की आयोजित
दादरी : अन्त्योदय मेला में लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उठाया लाभ
मायचा गांव की मूल समस्याओं को लेकर जल्द होगा आंदोलन