स्वंतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मॉल व बाजार पर विशेष नज़र

ग्रेटर नोएडा :शाहर में स्थित पांच मॉल व अलग-अलग बाजार पर पुलिस की विशेष नजर है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विशेष पुलिस बल भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तैनात किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो कि सिविल ड्रेस में मॉल के अंदर तैनात हैं । डाग स्क्वायड के साथ आज शाम पुलिस ने मॉल में जांच अभियान चलाया। इस मौके पर मॉल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट किया गया कि वह हर छोटी सूचना की पुलिस को जानकारी देंगे। किसी तरह की लापरवाही सुरक्षा व्यवस्था के प्रति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव व सीओ प्रथम अमित किशोर ने अंसल, ग्रांड वेनिस मॉल में पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया।

इधर कासना थाना पुलिस ने ओमेक्स कनाट प्लेस में, नालेज पार्क पुलिस ने अंसल माल में चेकिंग अभियान चलाया. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की एक टीम परीचौक पर भी तैनात है । वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है । बसों में सफर करने वाले यात्रियों की भी पुलिस जांच हो रही है। मॉल में आने जाने वाले लोगों को भी पुलिस के जांच घेरे से होकर गुजरना होगा। जांच अभियान में लगाई गई टीमों को एसपी देहात की तरफ से दिशा निर्देश दिए गए है।

यह भी देखे:-

रजिस्ट्री नहीं, तो कार्रवाई तय: 130 औद्योगिक प्लॉट आवंटियों पर यमुना प्राधिकरण की सख्ती
राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुख्तार अंसारी गिरोह के 11 शातिर अपराधी किए गए जिला बदर
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बोले- मुख्तार को बांदा क्यों ले जा रहे हो, काशी लाना चाहिए ताकि मोक्ष प्राप...
एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती : चयनित ओवरएज अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी करने का निर्देश
सुपरटेक ज़ार सोसाइटी में RWA का चुनाव संपन्न, इंजीनियर पवन मिश्रा बने अध्यक्ष
किसानों की समस्याओं का होगा समाधान: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह
बाईक व नकदी लूट कर भाग रहे बदमाश एनकाउंटर में घायल
एनटीपीसी दादरी में हिंदी दिवस मनाया गया
बुरी खबर: T-20 विश्वकप अब होगा UAE मे, भारत मे नही- जय शाह
कल का पंचांग, 19 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति का जंतर मंतर पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन
अनुच्छेद-370 को लेकर विपक्ष की भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण: सुधांशु त्रिवेदी
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी, खुशबू सिंह मिस फ्रेशर तो मिस्टर फ्रेशर बने अमन तिवारी
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 लौट आया, प्रवेश निःशुल्क रखा गया
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील