ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक जल्द पहुंचेगी मेट्रो  , 600 करोड़ की है योजना

ग्रेटर नोएडा: यहाँ के ग्रेनो वेस्ट तक  जल्द ही  मेट्रो पहुंच जाएगी। नोएडा के सेक्टर 71 से इस ट्रैक को आगे  बढाने की योजना है । पहले चरण में ग्रेनो  वेस्ट के  गौड़ सिटी चौराहे तक करीब साढ़े 7 किलोमीटर की दूरी में ट्रैक बनेगा। परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस पर करीब 600 करोड़ रुपए लागत  आने का अनुमान है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तीन लाख फ्लैट बन रहे हैं। करीब 25 हजार परिवार रहने लगे हैं। अगले तीन-चार वर्षों में यहां आबादी 15 लाख होगी। इलाके को मेट्रो से जोड़ना जरूरी हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी देवाशीष पांडा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की परियोजना डीपीआर बन गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन को रिपोर्ट दे दी है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में परियोजना को मंजूरी दी जाएगी।
देवाशीष पांडा ने बताया कि परियोजना का करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बा हिस्सा ग्रेटर नोएडा में है। करीब 6 किलोमीटर हिस्सा नोएडा में है। इस पर करीब 600 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बोर्ड की मंजूरी मिलते ही एनएमर्सी परियोजना को लेकर औपचारिकताऐं पूरी करेगी। निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने पर विचार चल रहा है। पहले चरण में इसे वेस्ट इलाके के सेक्टर एक से जोड़ा जाएगा। बाद में इसे नॉलेज पार्क 4 लाया जाएगा।

यह भी देखे:-

महामहिम राष्ट्रपति के जनपद मिर्ज़ापुर आगमन के दृष्टिगत मण्डलायुक्त ने तैयारियो को लेकर अधिकारियो के ...
यूपी: प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है पर ये अतिरिक्त सतर्कता बरतने का समय - मुख्यमंत्री योगी
ग्रेटर नोएडा :कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी आयोजन निरस्त
यूपी : अयोध्या में आयुर्वेदिक और वाराणसी में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खुलेगा
समाजसेवी ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट “श्री संतोष शर्मा अवार्ड" से सम्मानित
दहेज़ की खातिर वरिष्ठ पत्रकार के बहन की निर्मम हत्या
पीएम मोदी ने 1 साल मे कमाए 22 लाख रुपये, पढें पूरी रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के सूरजपुर मंडल में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की बैठक आयोजित 
24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया, हत्यारा पिता व भाई गिरफ्तार, प्रॉपर्टी बंटव...
राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
पांच दिवसीय भारत जल सप्ताह का समापन, उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले समापन संकल्प की शुरुआत है
कोरोना वारियर चौक के नाम से जाना जाएगा ग्रेनो वेस्ट का ये गोल चक्कर, पढ़ें पूरी खबर
UP Assembly Election 2022: BJP व निषाद पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा आज
जम्मू-कश्मीर के नेताओं से पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली और दिल की दूरी करना चाहता हूं खत्म
वाराणसी में हादसाः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, दो मजदूरों की मौत, सात घायल
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव : आज़ाद समाज पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची