के.आर .मंगलम वर्ल्ड स्कूल में ‘एनचांट-2018 इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : के.आर . मंगलम वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में आज दो दिवसीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता ‘एनचांट-2018 का शुभारम्भ हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि लक्ष्मी सिंह (आई.पी.एस, आई.जी. मेरठ ), गेस्ट ऑफ़ ऑनर मेजर जर्नल सतबीर सिंह , विशेष अतिथि कर्नल एस.पी.मलिक तथा विद्यालय के चेयरमैन इन्द्रदेव गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई.
K. R. Mangalam World school Greater Noida Interschool event 'Enchante' 18
इसके उपरान्त छोटे-छोटे बच्चों ने गुलदस्ते देकर अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ‘सफलता का अर्थ किसी एक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं अपितु समय के साथ जीवन में आगे बढ़ते जाना है। मेजर जर्नल सतबीर सिंह ने छात्रों को अनुशासन के साथ-साथ सकारात्मक सोच के होने की आवश्यकता को समझाया I विद्यालय प्रबन्धक इन्द्रदेव गुप्ता ने भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं I
K. R. Mangalam World school Greater Noida Interschool event 'Enchante' 18
प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल पूजा बोस ने कहा कि प्रतियोगिताएं पारस्परिक सहयोग, संगठन, अनुशासन और सहनशीलता की शिक्षा देती है I इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र के गरिमामयी निर्णायक मंडल, संगीतज्ञ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

इस आयोजन में कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं अराउंड द वर्ड , कुकिंग स्टोरीज ,नज़्म ए कवाली ,जुगलबंदी, धरती मेरी माँ , टर्न कोट, कोटिंग स्टेज ,पेंट द टाउन रेड, आर्टिस्टिक हैंड्स आदि आयोजित की गई। इनमें दिल्ली , नोएडा, ग्रेटर नोएडा के लगभग 22 विद्यालयों के तकरीबन 300 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया ।

यह भी देखे:-

वार्षिक इंटर-हाउस स्पोर्ट्स मीट : उत्साह और खेल भावना का अद्भुत संगम
"एक्यूरेट पालीटेक्निक में स्थित भाभा इन्क्यूवेशन के छात्रों ने जीता प्रथम पुरस्कार"
मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा विश्व ऑटिज्म दिवस के उपलक्ष्य...
शारदा विश्वविध्यालय : मीडिया पाठ्यक्रम में व्यवहारिक पहलुओं पर फोकस ज़रूरी
रेडियो : रेडियो के जनक कौन थे, एक ऐसा सूचना यंत्र जो बना आम से ख़ास तक कि पसंद
लॉयड ग्रुप (फार्मेसी) में बी.फार्मा 2021–2025 बैच को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग प्रस्तुतियों ने रच...
GALGOTIA UNIVERSITY: नैतिकता हर सुख-दुख में आपकी मदद करेगी। इसलिए नैतिकता की अनदेखी नहीं करेंः जी....
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय के छात्रों द्वारा 'आज़ाद: द अनसंग हीरो' नाटक का मंचन , चंद्रशेखर आज़ाद की जीवन...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर प्रायोजित 10 दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम का समापन समारोह आयो...
GL बजाज में विमेन आंत्रप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (WEDP) का भव्य शुभारंभ
जेपी इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या सिंह हिंदी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से हुईं सम्मानित
सावित्री बाई फूले बालिका कॉलेज में "बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ साप्ताहिक दिवस आयोजित
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर को किया सम्मानित
राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में "गंगा अवतरण" की भव्य नाट्य प्रस्तुति, दर्शकों ने की सराहना
RYANITES EMERGE BAGGED 2ND POSITION IN EXPRESSIONS 2017
गलगोटियाज कॉलेज में डॉ. कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का भव्य उद्घाटन