सामाजिक संगठनों ने सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण से की मुलाक़ात, समस्या से कराया रूबरू

ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ पार्थ सारथी सेन शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर में व्याप्त समस्याओं से सीईओ को रूबरू कराया व आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा ।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आरोप लगाया कि ग्रेटर नोएडा धीरे-धीरे बदहाली की तरफ बढ़ता जा रहा है। शहर में अतिक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। सेक्टरों में जगह-जगह पैनल बॉक्स खुले पड़े है। वर्षा का पानी संरक्षण करने के लिए भी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए है। परी चौक पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ा है। शहरवासियों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीचौक पर अंडरपास बनाने की । साथ ही शहरवासियों व प्राधिकरण अधिकारियों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए हर महीने बैठक कराए जाने की मांग प्रतिनिधि मंडल ने की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान हरेंद्र भाटी, आलोक सिह, जेपीएस रावत, साधना सिन्हा, रूपा गुप्ता, विनोद कसाना, नवीन भाटी, रामवीर तंवर, अमित भाटी, बिजेंद्र भाटी, देवेंद्र रावल आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जीआईएमएस में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जागरूकता अभियान: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की ओ...
हौंडा सिटी कार मेट्रो की पोल से टकराई, चार युवक घायल 
GNIM के छात्र हिमालय चौहान ने नेशनल एयर गन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
आईईसी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम: नवाचार के लिए विजेता शिक्षकों को नगद पुरस्कार से सम्मानित
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अडानी समूह विकसित करेगा लॉजिस्टिक हब , बनी सहमती
सैकड़ों ग़रीब छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण
गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सारा सामान जल कर ख़ाक
मुख्यमंत्री योगी ने 45 मिनट की चर्चा में किसानों को 10% आबादी प्लॉट और लैंड पुलिंग नीति पर सकारात्मक...
विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम नोएडा में सम्पन्न , हिन्दू समाज का सुरक्षा कवच- VHP
गौतमबुध नगर में नए मुख्य विकास अधिकारी की हुई तैनाती
गौतम बुद्ध नगर में विधिक साक्षरता शिविर और खेल प्रतियोगिता का आयोजन
किसान कामगार मोर्चा ने उठाया VIVO कर्मचारियों और किसानों का मुद्दा, डीएम को सौंपा ज्ञापन
सेमीकंडक्टर से लेकर टॉय पार्क तक: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यमुना प्राधिकरण की विकास योजनाओं की समीक्...
ग्रेनो प्राधिकरण ने 44 औद्योगिक भूखंडों की योजना की लॉन्च
गणतंत्र दिवस पर दीक्षा पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम
जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों हेतु बनाए गए शरणा...