जयंती पर याद किए गए पंडित जनेश्वर मित्र

ग्रेटर नोएडा। रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर प्रखर समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की 86 वी जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई एवं उनके संघर्षशील जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा की पंडित जनेश्वर मिश्र एक सच्चे समाजवादी नेता थे जिनका सारा जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा उनके समाजवादी विचारधारा के प्रति श्रद्धा एवं निष्ठा के कारण उन्हें छोटे लोहिया कहा जाता है। युवावस्था में डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर वे समाजवादी विचारधारा से जुड़े और उसके बाद निरंतर उन्होंने समाजवाद की अलख जगाने का कार्य किया। उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर, शोषित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया और केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालते हुए उनके उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया। सभी समाजवादियों साथियों को उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ने का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से नरेंद्र नागर, मनोज डाढ़ा, सुनील भाटी, अब्दुल हमीद, जगवीर नंबरदार, अजय शर्मा, फिरदोष शाहनाज, सीपी सोलंकी, यूनस प्रधान, वीरेंद्र शर्मा, विनोद लोहिया, सलमू सैफी, अनूप तिवारी, चौधरी हसरूद्दीन, सलमू खान, विनय शर्मा, आज़ाद भाटी, दीपक नागर, वकील सिद्दकी, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मानवतावादी चिकित्सा: सुश्रुत से लेकर आज तक का सफर
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में साथ अभियानों पर चर्चा, पढ़ें पूरी खबर
ग्लोबल महाविद्यालय में रही शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों को सम्मानित
ग्रेटर नोएडा : सपाइयों ने केक काटकर मनाया सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
महिला सशक्तिकरण का मंच: आईआईएमटी कॉलेज में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस शुरू
जनगणना-2027 की तैयारियों पर कलेक्ट्रेट में बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
नोएडा : सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, मौके से दस्तावेज और बड़ी संख्या में कंप्...
आईआईएमटी कॉलेज में अशोक सिंघल की जयंती पर बौद्धिक संगोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन समारोह
राम-ईशोत्सव में फैशन शो : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को भाजपा ने बनाया हरियाणा चुनाव सह प्रभारी
वार्ड नंबर 4  से सोनू प्रधान के समर्थन में मांगे वोट
पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति छात्राओ को किया जागरूक
बेलगाम बस ने महिला को कुचला, मौत
गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु शासन की शादी अनुदान योजना संचालित
दादरी विधानसभा हाइवे के गांवों दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दिया सौगात
"आध्यात्मिकता से समाज सेवा हेतु आती है अपनत्व की भावना"-ब्र.कु. आशा