मुख्यमंत्री योगी का आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पर वायरल करने वाले शख्स को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । यह संदेश तेजी से क्षेत्र के लोगों के मोबाइल तक पहुंच रहा था। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दादरी कोतवाली जा कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। दादरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दादरी कोतवाली में शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी हनीफ निवासी दनकौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल को भी जप्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वही ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। और मामले की जांच की जा रही है। अभी और भी आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता संजीव ठकराल ने बताया कि दादरी में रहने वाले कुछ लोग सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विषय में आपत्तिजनक संदेश लोगों को भेज रहे हैं।

सीओ दादरी निशंक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। जिसमें हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से उसके मोबाइल को भी जप्त किया गया है। और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

एसटीएफ व नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे उड़ाने वाले शातिर बदमाश
मोबाइल फोन के टावरों से चोरी करने वाले 50 हजार रुपए के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: सेक्टर के मकान में चल रहा था मुजरा पार्टी , 13 बीडीसी भाजपा नेता समेत दो मुजरा गर्ल गि...
साइबर ठगों का गिरोह धरा, डिजिटल अरेस्ट और गेमिंग-ट्रेडिंग ऐप से ठगी का पर्दाफाश
देर रात होटल में चल रही थी मुजरा पार्टी, बीटा 2 पुलिस ने मारा छापा, 1 विदेशी युवती भी गिरफ्तार
मालिक का कार समेत पैसा लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार
बड़ी वारदात करने आया बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी 
शौक व परिवार का खर्चा चलाने के लिए बन गए मोबाईल लूटेरे, पहुंचे हवालात
सपा नेता चमन भाटी हत्याकांड में कुख्यात रणदीप भाटी समेत और किसे मिली कितनी सजा, कौन हुआ बरी
ऑटो चालक के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाही, शराब की भट्टी पकडी, 500 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद, 2120...
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
चचेरे भाई के साथ नोएडा घूमने आई  युवती  को परिजनों ने ग्रेनो में पकड़ा, युवक को उतारा मौत के घाट , यु...
जिला आबकारी विभाग ने लाखों रुपए कीमत की तस्करी की शराब पकड़ी
सोशल मीडिया पर जाल बिछाकर हनी ट्रैप गैंग ने मचाई लूट, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार