खुद को गोली मारने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कराने की नियत से स्वयं हाथ में अवैध तमंचे से गोली मारने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से सनसनी मच गई। उक्त वीडियो 3 रोज पूर्व गांव मिर्जापुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान का बताया जा रहा है। उधर पुलिस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हुए जांच के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है। वायरल वीडियो में गांव स्थित एक गली में भीड़ नजर आ रही है। शोर शराबा के बीच एक युवक हाथ में तमंचा लिए गाली-गलौच करते हुए आगे की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान गली में दूर एक फायर की आवाज सुनाई देती है जिसके बाद शोर शराबा बढ़ जाता है। इसके चंद सैकेंड बाद ही सफेद टीशर्ट पहने एक एक युवक तमंचे से अपनी बाएं हाथ में गोली मारता दिखाई दे रहा है। गोली मारने के बाद युवक चिल्ला रहा है कि ये लग गई गोली, मुझे गोली लग गई रे, पुलिस में रिपोर्ट करने चलो रे। उसके बाद युवक चिल्लाता हुआ चला जाता है। उसके पीछे कुछ अन्य युवक भी जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान भीड़ में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं एवं शोरगुल बढ़ जाता है। 2 मिनट 25 सैकेंड का यह वीडियो तीन दिन पहले रबूपुरा कोतवाली के गांव मिर्जापुर का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद युवक ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दरअसल 25 जुलाई को गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने की सूचना पलिस को मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि पुलिस ने मामले में किसी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत न मिलने का हवाला देते हुए आगे कोई कार्रवाई नहीं की। उधर वीडियो वायरल होने पर रबूपुरा पुलिस ने बताया कि इसकी जांच कराई जायेगी।

 

यह भी देखे:-

देहदान अंगदान समिति की जानकी बल्लभ नाम से नई शाखा कासना में गठित
दादरी पुलिस ने शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का किया खुलासा
साइबर ठगों का गिरोह धरा, डिजिटल अरेस्ट और गेमिंग-ट्रेडिंग ऐप से ठगी का पर्दाफाश
ग्रेटर नोएडा में आज से 11 दिवसीय गणेशोत्सव 2017 का आगाज, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में रंगारग कार्...
यमुना एक्सप्रेस-वे : ट्रक- ट्रैक्टर भिड़ंत में चालक की मौत
पुलिसकर्मी पर लगा परेशान करने और पैसा ऐंठने का आरोप
करणी सेना सपा सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला दहन से पहले गायब
दीवार से टकराई स्कूल बस, दर्जन भर छात्र घायल
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 148 शिकायतों में से 09 का तत्काल निस्तार...
भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल में आयोजित किया "गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन...
घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दोस्तों ने की थी पिटाई
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 112 शिकायतें दर्ज, 9 का मौके पर निस्तारण
श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की बैठक हुई सम्पन्न
यमुना में बढ़ा जलस्तर, ताजेवाला बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज — प्रशासन ने जारी की चेत...
बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया जिला न्यायालय का 27 वां स्थापना दिवस
बाबा खाटूश्याम के संकीर्तन में राम नाम से रिझे हनुमान