केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंप मंदिरों के जीर्णोद्धार करने की मांग

 

ग्रेटर नोएडा। शनिवार को अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेश शर्मा को ज्ञापन सौंप मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित बटेश्वर मंदिर श्रृंखला के जीर्णोद्धार करने की मांग की। इस अवसर पर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने बताया कि मध्य प्रदेश के बटेश्वर मंदिर श्रृंखला में लगभग दो सौ मन्दिर है और यह भारतवर्ष में सबसे बड़ी मंदिरों की श्रृंखला है। इनका निर्माण आठवीं शताब्दी गुर्जर प्रतिहार राजवंश के सम्राट मिहिरभोज के द्वारा कराया गया था। लेकिन विदेशी आक्रमणकारी और प्राकृतिक आपदाओं के चलते इनकी स्थिति काफी जर्जर हो गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व निदेशक के.के. मौहम्मद के प्रयासों से अस्सी मंदिरों का पुनर्निर्माण हुआ, लेकिन बाकी बचे हुए करीब एक सौ बीस मंदिरों की हालत आज बहुत दयनीय है। इन मन्दिरो से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। जिसके चलते इन मन्दिरो पुनःजीर्णोद्धार होना बहुत ही ज़रूरी है अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की मांग को गम्भीरता से लेते हुये डॉ0 महेश शर्मा ने कहा कि मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिये भी जो भी आवश्यक कार्यवाही करनी पड़ेगी उसको पूरा किया ओर शीघ्र ही उनके संरक्षण का कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्यामसिंह भाटी, तेजा गुर्जर,गौरव तंवर,विकास तोंगड, पंकज मावी,अनिल कसाना, देवेन्द्र कसाना,सत्येन्द्र गुर्जर,विकास भाटी,अतुल प्रधान , प्रमोद प्रधान ,रोहित तोंगड अतुल भाटी रामटेक कटारिया विपिन नागर आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर डॉ. अरुणवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण  
गणतंत्र दिवस : देशभक्ति के रंग में रंगा बोधितरु इंटरनेशनल स्कूल, प्रिंसिपल साधना मालिक ने किया ध्वजा...
जीआईएमएस में "एआई स्टार्टअप क्लिनिक – एपिसोड 3" आयोजित, चिकित्सकों के लिए एआई पर विशेष फोकस
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट में अब जल्द आएगी तेजी:  नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी
चार मूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण में तेजी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट को ट्रैफिक राहत की उम्मीद
इक्कीस गांवों के ब्राह्मणों ने बसपा प्रत्याशी का समर्थन दिया
पति की हत्या में पत्नी-प्रेमी दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा, जानिए
इकोटेक-12 में राहत कैंप: श्रमिकों को सस्ती दरों पर 5 किलो LPG सिलिंडर वितरण
विश्व पर्यावरण दिवस , एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने किया पुलिस लाइन में वृक्षारोपण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: चुहड़पुर से हटाए गए 20 अवैध खोखे, नौ काउंटर जब्त
गौरव चंदेल के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
देखें VIDEO, ग्रेनो प्राधिकरण में व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन
बौमा कोनेक्सपो इंडिया 2024 का आगाज़: नितिन गडकरी बोले, 2070 तक कार्बन तटस्थता हमारा लक्ष्य
सपा कार्यालय पर हुआ विधान एमएलसी प्रत्याशियों का स्वागत
ग्रेनो को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने की मुहिम का आगाज