दारोगा पर लगाया अवैध उगाही में मारपीट का आरोप 

ग्रेटर नोएडा: दादरी पुलिस के एक दारोगा पर मारपीट करने  का आरोप लगा है । आरोप लगाने वाला एक ठेकेदार है। आरोप है दरोगा सड़क निर्माण कार्य कर रहे दो ठेकेदार  से अवैध  उगाही कर रहा था। पैसे   न देने दरोगा ने उनपर  डंडे व बेल्ट से जमकर पिटा। साथ ही पीडत ठेकेदारों पर धारा 151 लगा दी गई। पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। दोनों ठेकेदारों को ग्रेटर नॉएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर पुलिस अधिकारीयों की माने जांच के बाद आरोप गलत पाए गए  है।
दादरी कोतवाली क्षेत्र  के गांव अजायपुर में ग्रेटर नोएडा  प्राधिकरण से  ठेकेदारी में सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है । आरोप है कि गांव की चौकी पर तैनात एक दरोगा वहां पहुंचा और सड़क निर्माण कार्य को बंद करने के लिए कहा। पीड़ित ठेकेदार दिनेश व बिजेन्द्र सिंह ने इसका कारण पूछा। आरोप है कि दरोगा ने ठेकेदार से अवैध उगाही के रूप में 5 हजार रूपये की मांग  की। पैसे  न देने पर निर्माण कार्य को बन्द करने के लिए कहा और वहां से चला गया। लेकिन पीड़ित ठेकेदारों ने निर्माण कार्य को चालू  रखा।
आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दरोगा पीसीआर वेन लेकर फिर से पहुंचे और बगैर कुछ कहे दोनों ठेकेदारों को डण्डे व बेल्ट से जमकर पीटा गया। इससे दोनों ठेकेदार घायल हो गए। मार पीट करने के बाद आरोपी दारोगा ने दोनों ठेकेदारों पर धारा 151 के  तहत कार्रवाही की। पीड़ित ठेकेदारों ने आरोपी दरोगा के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।  इधर मामले की जांच सीओ अरुण कुमार ने की है।  उनके मुताबिक जांच के बाद आरोप गलत पाए गए हैं।  रिपोर्ट- वक़ार अहमद

यह भी देखे:-

कासना पुलिस ने पकड़ा जनरेटर चोरी करने वाला गिरोह, 18 लाख की चोरी का सामान बरामद
इंटीग्रेटेड टाउनशिप में नहीं घटेगा भूजल स्तर, एसटीपी के पानी से पूरी होगी उद्योगों की जरूरत
एनटीपीसी परिसर में लापता डीजीएम का शव तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने मनाया 74वाँ गणतंत्र दिवस
इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार
गौर सिटी 1 : कोरोना के टाईम भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया स्वतन्त्रा दिवस
खाई में गिरी रोडवेज की बस, एक की मौत दर्जन घायल
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार
पांच दिवसीय भारत जल सप्ताह का समापन, उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले समापन संकल्प की शुरुआत है
दैनिक रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के प्रयास से दनकौर शकूरबस्ती दि...
एकमुश्त भुगतान पर आवंटित हुए सभी 83 औद्योगिक भूखंड
महारास: जीव और ब्रह्म के दिव्य मिलन की अनुपम लीला
“सम्मा सती – द राइट माइंडफुलनेस” का भव्य विमोचन, वीर रस के प्रखर कवि डॉ. हरिओम पवार ने की सराहना
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीडित के परिजनों के साथ मिलकर की DCP से मुलाकात
धर्म ग्रन्थों के पास गए बिना आध्यात्मिक ज्ञान सम्भव नही : आचार्य प्रशान्त
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में विजय सिंह पथिक जयंती के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, प्रतिभाओं...