एसटीएफ के हत्थे चढ़े एमबीसीएस में प्रवेश दिलाने वाले ठग

ग्रेटर नोएडा।  यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद में एक अंतरराज्यीय गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाकर जालसाजी करके नीच उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से राजकीय कालेजों में एमबीसीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 10 से 30 लाख ऐंठ रहा है।
अभिषेक सिंह,एसएसपी एसटीएफ लखनऊ के निर्देश पर राजीव नाराणय मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक एवं राजकुमार मिश्र, पुलिस उपधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर एसटीएफ और लिंकरोड पुलिस की संयुक्त अभियान में पैसिफिक बिजनेस पार्क के द्वितीय तल पर छापेमारी कर आशीष कुमार एवं सुधीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ सीओ राजकुमार मिश्र ने बताया कि दोनों ने अपना नाम व पता बदलकर काम कर रहे थे। आशीष कुमार कुलदीप के नाम पर और सुधीर सिंह देवेश कुमार तिवारी निवासी इलाहाबाद के नाम पर  काम कर रहे थे। दोनों फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था। दोनों ने बताया कि उसके सीनियर गुप्ता जिनका उन्हें पता नहीं मालूम है, सिर्फ फोन पर बातें होती थी। पकड़े गए आरोपियों से 23 मोबाइल, तीन लैंडलाइन फोन, डायरियां,1280 मेडिकल परीक्षार्थियों की सूची, दो फर्जी आधार कार्ड, तीन मोहर, 4 बैंकड्राफ्ट, 30 हजार रुपये नगद, पांच आइडिया सिम पैक आदि बरामद किया गया है। नीट में शामिल होने वाले छात्रों छात्रों का कोचिंग संस्थानों से फर्जी तरीके से सूची प्राप्त कर लेते थे जो नीट परीक्षा में सामिल होने वाले हैं।
उसके बाद सूचना के आधार पर अभ्यर्थियों के मोबाइल नम्बरों आदि पर सम्पर्क किया जाता था और जिन अभ्यर्थियों की मेरिट कम होती थी, उन अभ्यर्तियों को फोन करते बुला लिया जाता था और बताया जाता कि उनकी पकड़ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली में है, अलग से फार्म भरवाकर सरकारी कालेज में प्रवेश करा देते हैं।

यह भी देखे:-

फैक्ट्री में लगी आग
मौलाना कलीम सिद्दकी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, अवैध धर्मांतरण और हवाला फंडिंग का है आरोप
सर्दी और कोहरे में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण एडवाइजरी, जानें क्या हैं जरूरी टि...
नेफोमा ने सेनिटाईजेशन के टेंडर के लिए फ़ायर विभाग से अनुरोध किया
आज नोएडा - ग्रेटर नोएडा पहुंचेगा भारत रत्न पूर्व पीएम अटल जी का अस्थि कलश
चौथी मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदखुशी
एमिटी ग्रेनो:तनाव एवं प्रतिस्पर्धा भरे जीवन में अध्यात्म के महत्व पर हुई चर्चा
Akshay Tritiya 2024: क्यों मनाया जाता है अक्षय तृतीया का त्योहार, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त, बता रह...
देवभूमि उत्‍तराखंड से मेरे जीवन को मिली अलग दिशा- प्रधानमंत्री मोदी, आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
पेट्रोल डीजल की बढ़ी दरों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन भानु ने दिया ज्ञापन
हर घर के आँगन की मिट्टी से नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास बनेगा अमृत गार्डन।
जिलाअधिकारी गौतमबुद्धनगर के पद पर नहीं रहना चाहता हूं: बीएन सिंह
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गोली लगने से किसी भी किसान की नहीं हुई मौत, बाकी चार लोग पिटाई से मरे
क्रिकेटर शमी सड़क हादसे में घायल , लगे दस टांके
Facebook डाउन होने से जुकरबर्ग को 52,183 करोड़ रुपये का नुकसान, गवांई ये रैकिंग
गाजियाबाद: कपड़ा व्यापारी के घर डकैती, 4 सदस्यों को मारी गोली, 3 की मौत