कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए भाजपा कार्यकर्ता : जय प्रताप सिंह

ग्रेटर नोएडा: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी बूथ समितियों का गठन करें और जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके नाम सूची में शामिल कराने में मदद करें। यह बातें शुक्रवार को प्रदेश के आबकारी मंत्री व जिले के प्रभारी जय प्रताप सिंह  ने जीबीयू में आयोजित बैठक में कही। वह पार्टी की जिला इकाई को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुशासन का राज है। नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए पोर्टल शुरू किया है, कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ इस पोर्टल पर शिकायत दे सकता है। उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश प्रदेश तरक्की की ओर बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ विदेश नीति सुदृढ़ हुई है। देश में निवेश बढ़ा है। सांस्कृतिक संबंध मजबूत हुए हैं। देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर से घर घर तक सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को पहुंचाएं। प्रदेश के महामंत्री व नोएडा विधायक पंकज ¨सह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर सीट अहम है। कार्यकर्ता चुनाव में अधिक से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य के साथ तैयारी करें। इस मौके पर दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र ¨सह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री चंद शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला प्रभारी अमित अग्रवाल, नोएडा की पूर्व विधायक विमला बाथम, ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, ठाकुर हरीश ¨सह, सेवानंद शर्मा, कर्मवीर आर्य, संजय बाली, बलराज भाटी, हरजीत गुर्जर, अभिषेक शर्मा, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा, अमित चौधरी, विजेंद्र नागर, चंदगीराम यादव, सतीश गुलिया, रवि ¨जदल, अन्नू पंडित, अनु कटारिया, पवन रावल आदि मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

विस्तृत रिपोर्ट : विश्व में कोरोना से 5000 से ज्यादा मौत, देश में 89 लोग संक्रमित, नोएडा में भी मि...
Vodafone Idea ने लॉन्च किए 4 नए शानदार प्लान, 300GB डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई फायदे
अनीस अहमद बने सपा के दादरी नगर के नगर अध्यक्ष
COVID-19 : नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड करीब 47 हजार नए केस, मौतों की संख...
Interview: 'साइलेंस' के साथ धमाकेदार वापसी से ख़ुश प्राची देसाई बोलीं- 'मनोज बाजपेयी के साथ एक फ़िल्...
UPDATE: ग्रेटर नोएडा : पुलिस एकाउंटर में 50 हज़ार का ईनामी बदमाश ढेर, तीन बदमाश फरार
ब्रेकिंग: ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक जारी।
लखनऊ  में आयोजित होगा कायस्थ स्वाभिमान सम्मेलन,  राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी चर्चा
क्या ऑटो एक्सपो 2020 में होगा कोरोना वायरस का असर ?
Weather Update: दिल्ली, यूपी, राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें- मौसम का ताजा अपडेट
शारदा विश्वविधालय के छात्र रोहन को पैतीस सौ किलोमीटर की सद्धभावना यात्रा के लिए रवाना
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या ! जांच में जुटी पुलिस
मां स्कंदमाता का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी महाराज को समर्पित किया
गलगोटिया विश्विद्यालय के सहयोग से सार्थक एडू-विज़न एक्सपो का आयोजन   
डीेजे एक्सपो को 'राष्ट्रीय' टैग का मिला दर्जा
ईएमसीटी की पहल: छोटी मिलक के बच्चों को मिला शिक्षा का नया संबल