स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत ने ग्रेटर नोयडा के सुथ्याना स्थित जय शंकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिये बरसात के मौसम में 1000 पौधे लगाने के संकल्प के साथ मुहिम की शुरुआत की गई । संस्था की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सरिता सिंह ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों को पर्यावरण शुद्धता की शपथ दिलाई । शपथ द्वारा प्रत्येक छात्र को कम से कम एक पौधा लगाने और घर आंगन को स्वच्छ रखने के लिये जागरूक किया गया । इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि संस्था पूर्व की भांति इस बार भी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधा लगाने के साथ साथ शिक्षण संस्थानों में बच्चो को पर्यावरण शुद्धता की शपथ दिलाकर पौधे लगाने के लिये जागरूक करेगी । उन्होने कहा कि दूषित होते पर्यावरण को शुद्ध करने का सर्वश्रेष्ठ उपाय वृक्षारोपण ही है। साथ ही उन्होने लोगों से एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की । पौधारोपण कार्यक्रम में महासचिव अनिल भाटी , नरेश वर्मा , गीता चौधरी , रुबीना , रेखा ,माधुरी , रुपिंदर कौर , कोमल भाटी सहित स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया ।

यह भी देखे:-

‘एनटीपीसी दादरी प्रबंधन सेफ्टी के बारे में सजग और सतर्क’’ - समूह महाप्रबंधक, एनटीपीसी दादरी में 50वा...
ग्रेनो के औद्योगिक सेक्टरों में रोड, स्ट्रीट लाइट व पानी की समस्या जल्द होगी दूर
चेन्नई के जूलॉजिकल पॉर्क में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने दी दस्तक, चार शेर पाए गए संक्रमित
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बनर फिल्म अभिनेता सलमान खान को दी धमकी नोएडा और मुंबई पुलिस ...
मई और जून में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराएगी सरकार
जन्मदिन का जश्न मना रही छात्राओं के फ़्लैट में घुस कर बनाई वीडियो किया वायरल , कराई उठक बैठक
जीत से उत्साहित ममता-योगी को देंगी टक्कर, कर लिया है ये प्लान?
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील
जनता की समस्याओं पर फोकस: गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
एक दिन में बिक गये 600 करोड़ के Ola Electric स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में देता है जबरदस्त रेंज
यूपी में ओवैसी: सपा-बसपा और कांग्रेस को घेरा, कहा-मुस्लिम का वोट लेते हैं और बच्चों को जेल में सड़ात...
ग्रेटर नोएडा : फोर्टिस हॉस्पिटल ने दिया संदेश दिल का दौरा पड़ने पर मरीज को 'गोल्डन ऑवर' से बच सकता ह...
PRAYAGRAJ POLICE: साथ पढ़ाई, दोस्ती, प्यार और फिर यौन शोषण ,किया ब्लैकमेल, ,वीडियो कर दी वायरल, आरो...
ग्लोबल वार्मिंग : पीढियां भुगतने वाली है इंसानों के कुकर्मो की सज़ा, पढ़ें- जलवायु परिवर्तन पर UN की ...
मानसिक तनाव में बुजुर्ग महिला ऊंचाई से कूदी तो युवक ने लगाई फांसी, मौत
लखीमपुर खीरी घटना : सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आज सुनवाई