ग्रेटर नोएडा : शाहबेरी में गिराई जाएंगी 21 अवैध बिल्डिंग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव में 2 बिल्डिंग जमींदोज होने के बाद में गाजियाबाद में भी एक बिल्डिंग धराशाई हो गई। गाजियाबाद में भी बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि शाहबेरी में हुई घटना में 9 की जान चली गई। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी इलाके में दो इमारत के जमींदोज होने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। इन हादसों के बाद में जिला प्रशासन और अथॉरिटी अधिकारियों ने अवैध निर्माण को लेकर कड़े रुख अपनाया है। ग्रेनो अथॉरिटी ने शाहबेरी समेत 21 बिल्डिंगों को गिराने का नोटिस जारी कर दिए है। ये बिल्डिंग सप्ताह में गिराने के निर्देश दिए गए है। वहीं साफ शब्दो में कहा है कि अगर बिल्डर बिल्डिंग नहीं गिराता है तो उनसे अथॉरिटी गिराने का खर्च भी वसूलेगी।
शाहबेरी में एक इमारत में दरार आ गई और वह तरफ झुक गई है। सूचना मिलते ही थाना बिसरख मौके पर पहुँच गई और हादसे की आशंका के चलते इमारत को खाली करा दिया गया। यहां रह रहे मजदूरों के एक परिवार को बाहर निकाल दिया गया है। इमारत को सील कर दिया गया है। इसके अलावा इस बिल्डिंग के आस-पास रह रहे 36 परिवारों को एक दिन के लिए दूसरे जगह शिफ्ट किया गया। अधिकारियों का कहना है की प्राधिकरण की टेक्निकल टीम बिल्डिंग का मुआयना करने के बाद घोषित करेंगी। उसके बाद ही किसी को रहने दिया जाएगा। दरअसल में यह बिल्डिंग झुकने की वजह से कभी भी गिर सकती है। पिलर से लेंटर हट गया है।
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम प्रोजेक्ट एके अरोड़ा की माने तो 21 बिल्डरों को नोटिस जारी किया गया है। अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अथॉरिटी अधिसूचित एरिया में बगैर परमिशन के निर्माण अवैध माना जाएगा। शाहबेरी और गाजियाबाद में अवैध निर्माण की जांच कर रहे अधिकारियों की माने तो घटिया मटेरियल की वजह से बहुमंजिला धराशाई हुई है। अभी पूरे मामले की जांच में जांच एजेंसियां जुटी है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल वर्मा के नेतृत्व में प्राधिकरण टीम शाहबेरी गांव पहुंची थी। टीम ने मैप के आधार पर पूरे गांव का निरीक्षण किया। टीम ने गांव में बनी जेपी हाइट्स बिल्डिंग का भी गहनता से निरीक्षण किया। जांच में टीम ने पाया कि बिल्डिंग के पिलर कमजोर थे। जिसकी वजह से पिलर कुछ माह से हट रहा था। उसे छिपाने के लिए बिल्डर ने पिलर के चारों तरफ लोहे की मोटी चादर लगा दी थी।

यह भी देखे:-

ईरान व सऊदी दोनों ही भारत के मित्र, तो कौन रच रहा साजिश : मिनहाज के संबंधों को खंगालने में जुटीं एजे...
ग्रेटर नोएडा : नेफोमा ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर सुनाया लाखों बॉयर्स का दर्द
ग्रेटर नोएडा: बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या
आईआईएमटी में "द साबरमती रिपोर्ट" का प्रमोशन, विक्रांत मैसी और स्टारकास्ट ने छात्रों संग साझा किए अनु...
रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
ईनामी डकैत चढ़ा एसटीएफ नोएडा के हत्थे
नोएडा शिल्प हाट में 22 फरवरी को मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, जानें अपने अधिकार और पाएं निःशुल...
भारतीय रेलवे ने इन मीडिया रिपोर्ट का किया खंडन, ट्रेन संचालन पर कहा .... पढ़ें पूरी खबर
नोएडा में खुले प्राथमिक स्कूल, बढ़ी चहल-पहल
ममता का केंद्र पर बड़ा आरोप , कहा- केवल चुनाव के समय एलपीजी और पेट्रोल के दाम कम करती है भाजपा
चोरी की ट्रैकटर ट्राली के साथ चार चोर गिरफ्तार
मोदी-कमला हैरिस की मुलाकात: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाक को माना आतंकियों का ठिकाना
नेफोमा ने मुख्य सचिव के सामने रखी लाखो फ़्लेट बॉयर्स की समस्याएं
दिल्ली पुलिस की जाबांज सिपाही स्वर्गीय शैली बैंसला की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
कोरोना : देश में थम रही रफ्तार, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े
कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए भाजपा कार्यकर्ता : जय प्रताप सिंह