ग्रेटर नोएडा : बदमाशों के हौसले बुलंद, ट्रक पर चढ़कर ड्राइवर मारी गोली, कैश से भरा बैग लूटा
ग्रेटर नोएडा : शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। आज यहाँ से डीएससी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े ड्राइवर को गोली मारकर सवा दो लाख रुपये लूट लिए। गनीमत ये रही गोली ड्राइवर के पैर में लगी है। घायल हालत में उसे निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नोएडा के फेस-2 स्थित मंडी से टमाटर की पेमेंट लेकर ट्रक ड्राइवर बिट्टू और उसका चचेरा भारी कपिल ग्रेटर नोएडा की ओऱ आ रहे थे। फेस-2 के आढ़ती नसीर ने बताया कि बिट्टू मूल रूप से करनाल के रहने वाले हैं। आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने बिट्टू को 2.25 लाख रुपये का भुगतान किया था। आज दोपहर एक बजे वो ट्रक से जैसे ही इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सुतियाना पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, सड़क पर गड्ढे के कारण ट्रक की गति धीमी कर दी। ट्रक के धीमे होने के साथ ही बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। उनमें से एक बदमाश ड्राइवर साइड से ट्रक पर चढ़ गया और खिड़की खोल दी। इसके बाद बदमाश ने कैश का बैग मांगा। ड्राइवर ने इनकार किया तो बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली ड्राइवर के पैर में लगी। गोली चलते देख साथ में बैठे दीपक ने बदमाश को ट्रक के केबिन में बने बॉक्स की चाबी दे दी। बदमाश उसमें से कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद दीपक ने मामले की सूचना नासिर को कॉल करके दी। नासिर ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। उधर लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूरजपुर और इकोटेक-3 कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। नासिर ने बताया कि घायल को पुलिस ने निकट के एक अस्पताल में एडमिट कराया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर एसपी देहात सुनीति ने बताया कि लूट का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी देखे:-
नकली नमक और चाय को टाटा कंपनी के रैपर में भरकर बेचने वाला गिरफ्तार
बाथरुम के अंदर मिली महिला की लाश
शाहबेरी काण्ड के आरोपी बिल्डर पर लगा एनएसए
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
फर्जी किसान बनकर जमीन हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 18 लाख रुपये फ्रीज, तीन गिरफ्तार
रेस्टोरेंट के पास से मोबाइल चुराया, दो महीने बाद पकड़ा गया चोर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज
12 घंटे में नशा मुक्ति केंद्र में हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद
नामी ई-कॉमर्स कंपनी के नाम से बने लिफाफे में भर कर चल रहा ऑनडिमांड गांजा बेचने का कारोबार, एक गिरफ्त...
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 दो पहिया वाहन बरामद
ठक -ठक गिरोह का आतंक, रिटायर्ड आईएस को शिकार बनाया
संविधान दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर की गलत टिप्पणी, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
थम नहीं रहा है नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने व...
होटल में बुलाकर कथित प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शादी के बाद भी चल रहा था प्रेम प्रसंग !
