संयुक्त अधिकार किसान आंदोलन की मांगों को लेकर पद यात्रा

  • ग्रेटर नोएडा। रविवार को संयुक्त अधिकार किसान आंदोलन में गांव-गांव जाकर लोगों से सोमवार को होने वाले पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जागरुक किया गया।संयुक्त अधिकार किसान आंदोलन समिति ने रविवार को ग्राम शिवराजपुर, डाढा, सिरसा जाकर आगामी 23 जुलाई को होने वाली जुलूस पदयात्रा के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया गया। वही अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र भाटी ने बताया कि 23 जुलाई को जनपद के किसान अपनी मांगों को लेकर एक पदयात्रा जुलूस निकाला जाएगा। क्योंकि किसान काफी समय से अपनी मांगों को लेकर गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। किसान अपनी मांगों में आबादी बैक्लीज, पंचायत चुनाव की बहाली, कंपनियों में युवाओं के लिए रोजगार की मांगों को लेकर ज्ञापन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जुलूस पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें प्राधिकरण के सीईओ को हस्ताक्षर मुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। वही किसानो ने पिछले एक महा से हस्ताक्षर अभियान गांवों में जाकर चलाया था। रविंद्र भाटी ने कहा कि जब तक प्राधिकरण किसानों की मांगों को नहीं मानेगा तबतक आंदोलन यूं ही जारी रहेगा। इस अवसर पर अमित पहलवान, सुंदर डाबरा, रुपेश वर्मा, प्रदेश भाटी डाबरा,, जयवीर भाटी सिरसा, भीषम भाटी, प्रवीण भारतीय, विनोद गुर्जर, महेश भाटी, कपिल गुर्जर, जगबीर नंबरदार, बिजेंदर काले, सुभाष कसाना, देवेंद्र मुखिया, मनोज डाडा, राजू पाली, मनोज मावी, श्यामवीर मावी, विकास पल्ला सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कोरोना: भारत में अगले महीने से बनेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका 
सहोदया स्कूल कॉम्पेक्स ,एन सी आर " " पंचम वार्षिक सम्मेलन 2021 "
ग्रेटर नोएडा के Galgotias University में नेशनल E-Bike Challenge की शुरुआत, ग्रीन मोबिलिटी पर विशेष ज...
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 123 वीं बोर्ड में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए
दिल्ली: पहले दिन आठ बजे तक 4.5 लाख यात्रियों ने मेट्रो में की यात्रा, कश्मीरी गेट बस अड्डे पर कम पड़...
ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद डर गई थीं इंदिरा गांधी, कराया था महामृत्युंजय जाप: सत्यपाल मलिक
बड़ी खबर : एसटीएफ के हत्थे चढ़ा गौरव चंदेल का हत्यारोपी
Uphaar Fire Tragedy Case: कोर्ट ने अंसल बंधुओं पर लगाया 2.25 करोड़ का जुर्माना, सुनाई 7-7 साल की सजा
घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले: बीते 24 घंटे में 41 हजार नए मामले, 593 लोगों ने गंवाई जान
पंकज बजाज क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष चुने गए
MANSOON : दिल्ली सहित उत्तर भारत मे 10 तक देगा मानसून दस्तक,
इंडिया हैबिटेट सेंटर में नाटक "अपने-अपने दांव" के पोस्टर का लोकार्पण, 11 जनवरी को होगा मंचन
IND Vs Pak Match : एशिया कप 2023 का तीसरा हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज ,4 साल बाद...
दिल्ली में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना? दो महीने बाद 400 से अधिक नए मामले, एक्टिव केस 2000 के पार
कोरोना अपडेट : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों का आंकडा 300 के पार
नरेंद्र गिरि मौत मामला: सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ