आईआईएमटी कॉलेज में मिशन 1 लाख प्‍लान्‍ट के तहत हुआ पौधारोपण 

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण को साफ रखने के लिए बडे़ बडे़  वादे करने के बाद भी रोजाना बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नॉलेज पार्क 3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह और मिशन 1 लाख प्‍लान्‍ट   ने साथ मिलकर कालेज में पौधारोपण किया । पौधारोपण कार्यक्रम में एस पी देहात आशीष श्रीवास्‍तव, जिला वन अधिकारी पी के श्रीवास्‍तव, सरदार मनजीत सिेंह, मिशन 1 लाख प्‍लान्‍ट के संयोजक ओम रायजादा और आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने पौधारोपण किया और उसके संरक्षण की जिम्‍मेदारी ली । साथ ही सभी ने इसके लिये जनजागरुकता फैलाने की शपथ भी ली।

जिला वन अधिकारी पी के श्रीवास्‍तव ने कहा कि वृक्षों की बहुत कटाई हुई है जिसका पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ा है। यही कारण है कि वातावरण गर्म रहने लगा है।पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने के साथ साथ उसकी देखभाल एक बच्चे की तरह करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि पेड़-पौधों द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर और ऑक्सीजन में बदलकर प्राणवायु प्रदान करने का काम किया जाता है ।

एस पी देहात आशीष श्रीवास्‍तव ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा की सुरक्षा हम सभी की जिम्‍मेदारी है । हम लोगों कि जिम्‍मेदारी है कि आने वाली पिढियों के लिये स्‍वच्‍छ पर्यावरण छोडकर जायें।

आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये हमें पेड़ लगाने के साथ साथ पेड को कटने से बचाना भी होगा । अगर हर व्‍यक्‍ति कम से कम दस पौधे अपने घर या कार्यालय के आस पास लगाये तो पर्यावरण प्रदूषण की समस्‍या अपने आप दूर हो जायेगी। साथ ही उन्‍होने कहा कि हमें उपहार में एक दूसरे को पौधे ही भेंट करने चाहिए।

आईआईएमटी कालेज ऑफ पोलिटेक्‍नीक के निदेशक उमेश कुमार,  डा कुलदीप मलिक, मुकुल गोयल ,प्रोफेसर गौड आदि ने भी पौधारोपण किया और उनकी देखरेख की जिम्‍मेदारी ली ।

यह भी देखे:-

कोयला संकट: एक्शन में आए गृह मंत्री शाह ने बुलाई बैठक, बिजली और कोयला मंत्री पहुंचे
कोरोना वायरस का असर सोने चांदी की कीमतों पर .... पढ़ें पूरी खबर
Bad Bank: निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, बैड बैंक से जुड़ी बड़ी घोषणा संभव
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में कोविड -19 पर एक ऑनलाइन वेबिनार साप्ताहिक व्याख्यान
Breaking News: NDA के सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने गए, सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों से संतोष
कोरोना महामारी में दिखा योग का पावर: वाई के गुप्ता
Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक खेल गांव में पहला कोरोना संक्रमित मामला, आयोजनकर्ताओं ने की पुष्टि
पर्यावरणविद् विक्रांत को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर
अंतिम यात्रा : अलीगढ़ से अतरौली लाई गई पूर्व CM कल्याण सिंह की पार्थिव देह
राजू श्रीवास्तव, रामशंकर और कैलाश मासूम का स्वच्छता अभियान
यमुना प्राधिकरण स्टाल ने खींचा निवेशकों का ध्यान, इंडिया मेडटेक एक्स्पो 2025 में दिखी विकास की झलक
शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस
डीपीएस में बच्ची के साथ दुष्कर्म के विरोध में सामाजिक सगठनों ने किया प्रदर्शन
एक्सप्रेसवे पर दो रोडवेज की बस आपस में भीड़ी
भारत चीन विवाद: गलवां मे हमारे भी सैनिक मरे- चीन , सैनिकों के नाम किए जारी