आईआईएमटी के छात्रों ने बनायी भारत की पहली स्वदेशी स्‍मार्ट दिव्‍यांग व्हील चेयर

ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क 3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने स्वदेशी तकनीकी एवं कम लागत में भारत की पहली स्मार्ट दिव्‍यांग व्हील चेयर बनायी है। इसमें इस्तेमाल की गयी टेक्नोलॉजी के साथ साथ इसमें लगाए गए विभिन्न यंत्र भी पूर्ण रुप से स्वदेशी है। यह प्रोजेक्‍ट सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है।यह आपकी आवाज को टेक्स्ट् में कनर्वट करेगा और उस टेक्स्ट् के आधार पर कंट्रोलर निर्देश का पालन करेगा।इसमे प्रोफेसनल अल्‍ट्रासोनिक सेन्‍सर का प्रयोग किया गया है जो सामने आने वाली बाधा को पहले से भांप कर उसकी सूचना देगा.

इसके बाद व्हील चेयर वहीं रुक जाएगी और अपना रास्‍ता बदल लेगी। इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर राजीव कुमार ने बताया कि छात्रों ने 16 महीने की कडी मेहनत के बाद इसे तैयार किया है।इसमें जॉय-स्टीक की जगह टीएफटी टच स्‍क्रीन का प्रयोग किया गया है जिससे इसका प्रयोग करने में सुविधा होगी। टीएफटी में जीयूआई की मदद से स्‍लाइडर बनाया गया है जिससे स्‍पीड एवं दिशा को कंट्रोल किया जा सकता है।

टीएफटी टच स्‍क्रीन पर ही बैटरी स्‍टेटस भी दिखता रहता है। इस तरह के व्हील चेयर की बाजार में कीमत 2 से 2.5 लाख है जबकि आईआईएमटी के छात्रों द्वारा बनाये गये स्‍मार्ट दिव्‍यांग व्हील चेयर की लागत मात्र 20000 रुपये है l प्रोफेसर एस के महाजन एवं प्रोफेसर राजीव कुमार के निर्देशन में इसे निर्भय तिवारी, नितिन एवं निश्‍चल और उनकी टीम ने 16 महीने के कठिन परिश्रम से तैयार किया है। आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि स्‍मार्ट दिव्‍यांग व्हील चेयर बनाने वाले सभी छात्र बधाई के पात्र हैं।उन्‍होंने इसके लिये मेहनत एवं कठिन परिश्रम किया जिसका परिणाम उनको प्राप्त हुआ है।साथ ही उन्‍होने सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का धन्‍यवाद किया जिसने इस प्रोजेक्ट के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी। आईआईएमटी कॉलेज समूह रिर्सच करने वाले शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रोत्‍साहित करता है।

यह भी देखे:-

पति समेत पांच पर लगा दहेज हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
जिला कांग्रेस द्वारा नेहरू जी को नमन: बाल दिवस पर बच्चों को दीं सौगातें
GIMS में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एचसीएल टेक का दौरा किया: प्रौद्योगिकी के भविष्य को समझने का अ...
Unlock Guidelines: दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को मिली छूट
समसारा विद्यालय को प्राप्त हुआ ‘द इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड 2022-23’ का सह-पाठयक्रम शिक्षा वर्ग में ...
Vaccination in India: 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 1 मई से लगेगी कोरोना वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन आज स...
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 18 हजार मामले, 193 लोगों की मौत
निषाद पार्टी की संवैधानिक न्याय यात्रा ने जोड़ा हजारों लोगों को, संजय निषाद ने कहा - 'निषाद समाज को ...
संपत्ति उत्तराधिकार के नियम सबके लिए समान क्यों नहीं, SC का केंद्र को नोटिस
यूपी में संविधान नष्ट, लोकतंत्र का चीरहरण : पंचायत चुनाव में सरकार पर हिंसा फैलाने का प्रियंका गांधी...
अवधेश अग्रवाल एक बार फिर आईएचजीएफ दिल्ली फेयर स्प्रिंग 2023 की स्वागत समिति के प्रेसिडेंट नामित
किसान एकता संघ संगठन की गौतम बुद्ध नगर समेत तीन जिलों की कार्यकारिणी भंग 
“आपतकाल में सत्ता का दुरुपयोग" विषय पर लाइव गोष्ठी का आयोजन
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चो को चौकी प्रभारी ने शकुशल बरामद किया
Ujjwala-2.0 : पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं