भजन संध्या एक शाम भगावन श्री चित्रगुप्त जी के नाम ने किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा : रविवार को शहर के गामा – 1 स्थित गौरी शंकर मंदिर भजन संध्या – भगावन श्री चित्रगुप्त जी के भजनों की एक शाम का आयोजन किया गया . भजन की प्रस्तुति आनंद श्रीवास्तव एंड ग्रुप और सुमन जी द्वारा दी गयी . कार्यक्रम पेश कर भजन गायकों ने ऐसा समां बांधा कार्यक्रम में मौजूद भक्तगण, महिला बुजुर्ग बच्चे युवा सभी झूम उठे .

इससे पहले गौरी शंकर मंदिर में पुजारियों द्वारा विशे विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना वीरेश श्रीवास्तव और उनकी धर्म पत्नी ममता से कराई . उसके पश्चात भजनों का जो सिलसिला चला जिसने सभी का मन मोह लिया. कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना “माँ शारदे वंदना सुन, गणेश वंदना “जय गणपति वंदन गणनायक, भगवान चित्रगुप्त जी की महिमा स्तुति गाई गयी .

कानपूर से आये पवन सक्सेना ने सभी जान मानस को भगवन चित्रगुप्त जी की महिमा को बताया . कार्यक्रम के मध्य में राज्य सभा सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा चेयरमैन एस आई एस सिक्युरिटी ग्रुप और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुत्र बधू नीरा शास्त्री भी अपने इस भजन संध्या में भजन सुनने पहुंचे .

कार्यक्रम में शहर के अलावा उज्जैन से अनूप श्रीवास्तव अध्यक्ष अंतरास्ट्रीय कायस्थ एकता परिवार और उनके सहयोगी शेखर धर, कानपूर से दीपेंद्र श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, राम आग्रह ,आगरा से अपर्णा श्रीवास्तव,दिल्ली से सुनील , ग़ाज़ियाबाद से अशोक श्रीवास्तव , रोमी माथुर जी,सुनील सक्सेना नोएडा से डाक्टर अतुल वर्मा , अतुल श्रीवास्तव, अम्बुज सक्सेना,कायस्थ खबर से आशु भटनागर, ग्रेटर नॉएडा से अनिल श्रीवास्तव,शैलेन्द्र और अरविन्द श्रीवास्तव,पंकज श्रीवास्तव,रेनू भटनागर, साधना सिन्हा उपस्थित थी.

कार्यक्रम की व्यवस्था में बच्चो में फाल्गुनी,वैभव,उत्कर्ष,उत्कर्ष सेक्टर 82,प्रांसुल, प्रियांशी, वैभव एसोसिएट्स परिवार से पूनम,अमन, पंकज, सोनू और उनके मित्रो ने संभाली जिसमे मार्गदर्शन अरुण, सीनियर ममता,बृजेश, प्रीति जी, आशीष अस्थाना, अंजू श्रीवास्तव ने परिवार के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया. साथ ही साथ गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल द्विवेदी और उनके सभी साथियो की भूमिका अहम रही. कार्यक्रम की सूत्रधार डाक्टर रेनू वर्मा जी ने बताया की अगली भजन संध्या जल्द ही नोएडा में होगी.

यह भी देखे:-

Earthquake Prone Areas: बिहार, उत्‍तराखंड, हिमाचल... भारत में यहां सबसे ज्‍यादा है भूकंप आने का खतरा
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने ठगी करने वाले 6 फर्जी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 रामलीला: सीता हरण के बाद 50 फीट की ऊंचाई पर हुआ रावण-जटायु का युद्ध, द...
AUTO EXPO 2018 : केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने किया विधिवत उद्घाटन, दर्शकों में दिखा उत्साह
राजस्थान गुर्जर आरक्षण के समर्थन में अखिल भारतीय गुर्जर परिषद ने किया प्रदर्शन
Weather Forecast : देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम
दहशत : बाईकर्स ने युवक को मारी गोली, घायल
कबड्डी प्रतियोगिता में जेडी रेड टीम बनी विजेता
विजय कौशल महाराज की कथा वाचन से मंत्रमुग्ध हुए ग्रेनो वासी
तमिलनाडुः कार में DGP ने महिला IPS को गाना सुनाकर किया KISS, महिला IPS की डीजीपी की शिकायत शासन ने ...
धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, सामाजिक सेवा के कार्यक्रमों...
जीकेसी के कायस्थ व्याख्यानमाला में डाला गया पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश
विश्व का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प व उपहार मेला कल बुधवार से ग्रेटर नोएडा में
जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन मार्च 2019 के पहले सप्ताह में संभव
पवन खटाना बने मेरठ मंडल अध्यक्ष , प्रदेश प्रवक्ता पद पर भी बने रहेंगे
मिलिट्री डायरेक्ट वेबसाइट का अध्ययन: विश्व की चौथी सबसे मजबूत सेना भारत की