संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन ने किसानों के हक़ के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

ग्रेटर नोएडा : संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन के बैनर तले आज ग्राम रोजा जलालपुर में किसानों की आबादी बैक्लीज, शिफ्टिंग, 10 परसेंट प्लॉट नए भूमि अधिग्रहण एक्ट 2014 के अनुसार मुआवजा पंचायत चुनाव या नगर निगम चुनाव को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार हमारा प्रमुख मुद्दा है. नए भूमि अधिग्रहण एक्ट में कानून है कि प्रभावित परिवार या अधिकृत जमीन वाले किसान के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और रोजगार दिया जाए. उसका हमारे जिले में पालन नहीं हो रहा है .उल्टा स्थानीय लोगों के बच्चों को लोकल कह कर अपमानित किया जाता है या भगा दिया जाता है . जिस किसान की भूमि पर उद्योग या कारखाने लगे हैं और उद्योगपति मोटा मुनाफा कमाते हैं उसमें स्थानीय किसान को कोई भागीदारी नहीं है जिससे बेरोजगार युवाओं के कदम दूसरे रास्ते पर चले जाते हैं जबकि अथॉरिटी के इंडस्ट्रियल आवंटन पत्र में भी लीज डीड में किसानों के बच्चों को रोजगार देने के लिए कहा गया है लेकिन उन शर्तों का पालन नहीं हो रहा है . अब जिले का युवा जागृत हो चुका है. अब हम अपना हक लेकर रहेंगे. इस अवसर पर सुभाष कसाना मांगेराम बंसल रामपाल मास्टर सेवाराम नागर धर्मवीर तवर बाबू हिंदुस्तानी आदि सम्मानित साथी उपस्थित रहे

यह भी देखे:-

वाराणसी के विकास की रूपरेखा खींंचने वाले पीएम नरेन्‍द्र मोदी की पहल और सौगात को दीपावली के पूर्व तोह...
JNU Incident: वामपंथ के नकारात्मक विचारधारा का परिणाम :अनुराग त्यागी
शारदा विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय इंटरनेशनल ऑनलाइन फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम आयोजन
World Air Quality Report 2020: दुनिया के 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 22 भारत में, जानिए दिल्ली...
ब्रेकिंग: रामपुर में रफ्तार का कहर रामपुर में सड़क हादसा 5 लोगों की मौत,
भारत से माइंड गेम खेल रहा चीन, सिर्फ शांतिपूर्ण समझौते की जरूरत : पूर्व सेनाध्यक्ष
लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्र की पुलिस कस्टडी पर बहस पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 रामलीला: सीता हरण के बाद 50 फीट की ऊंचाई पर हुआ रावण-जटायु का युद्ध, द...
रेल यात्री ध्यान दें: होली से पहले कुछ ट्रेन निरस्त तो कुछ परिवर्तित रूट से चलेंगी, देखें सूची
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित
वैक्सीन लगवाने के कितने दिनों बाद कर सकते हैं रक्तदान, कोरोना संक्रमितों के लिए क्या है नियम, जानें ...
पति-पत्नी के झगड़े में पति की मौत
फैसला: यूपी में डीजे पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा
श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर बृज की पावन नगरी में धूम, भव्य आयोजन से गूंज उठा खाम्बी
जीएनआईओटी में एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन