न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेजा गया पी.सी. गुप्ता
ग्रेटर नोएडा : यमुना प्राधिकरण एरिया में हुए 126 करोड़ के जमीन खरीद घोटाले के मामले का मुख्या आरोपी रीटायर्ड आइएएस पीसी गुप्ता को न्यायिक हिरासत में सोमवार शाम चार बजे मेरठ जेल में दाखिल किया गया। कासना पुलिस उनको लेकर जेल पहुंची। पीसी गुप्ता की दस दिन की रिमांड सोमवार को पूरी हो गई है। दस दिन की पूछताछ के दौरान पुलिस ने घोटाले से जुड़े कई अहम साक्ष्य हासिल किए है। जांच में भी तत्कालीन दो तहसीलदार व ओएसडी समेत कुल चार लोगों के नाम बढ़ाए गए हैं। पुलिस उनको भी आरोपित बनाएगी। इसके अलावा विज्ञापन जारी करने वाली कमेटी के सदस्य जिनके हस्ताक्षर हैं, वह भी केस में आरोपित बनेंगे। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की सात टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही फरार आरोपित भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
