दुस्साहस : कोतवाली के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
ग्रेटर नोएडा : बेखौफ चोरों ने बीती रात विद्युत विभाग के एक कलेक्शन सेंटर के कार्यालय पर धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वहां से कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए. चोरों के हौसले चोरों के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस जगह उन्होंने चोरी की वहां से दादरी कोतवाली की दूरी महज 10 मीटर की है.
जानकारी के मुताबिक दादरी कोतवाली के ठीक पीछे विद्युत विभाग का कलेक्शन सेंटर है. कल शाम कर्मचारी कलेक्शन सेंटर को बंद कर चले गए. आज सुबह जब वो कलेक्शन सेंटर पहुंचे तो उन्हें मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ मिला. कर्मचारियों ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि चोर वहां से कंप्यूटर, सीपीयू और यूपीएस चोरी कर ले गए हैं. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत दादरी कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की . विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ए.के सिंह ने बताया कि बदमाश 50 हज़ार का सामान चोरी कर ले गए हैं.
