डंपिंग ग्राउंड के विरोध के समर्थन में पहुंचे बसपा नेता : भाजपा सरकार ने किया लोगों के साथ धोखा : वीरेंदर डाढ़ा

ग्रेटर नोएडा : आज बहुजन समाज पार्टी द्वारा ग्रेटर नोएडा खोदना खुर्द में चल रहे डंपिंग ग्राउंड के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में गौतमबुद्ध नगर लोक सभा प्रत्याशी / प्रभारी वीरेंदर सिंह डाढ़ा व पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर,पूर्व चेयरमैन गजराज नागर के नेतृत्व में एकत्र होकर पीछले चार पाँच दिनों से चल रहे । डंपिंग ग्राउंड के विरोध में नागरिको के प्रदर्शन को अपना समर्थन करते हुए धरना दिया. वीरेन्द्र डाढ़ा ने कहा कि प्रदेश कि भाजपा सरकार लोगो के साथ धोखा दे रही है, कहती कुछ है। और करती कुछ और ही है, उन्होंने कहा कि इलाके के लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। भाजपा जिले में दोहरी राजनीति करने का काम कर रही है। हम डंपिंग ग्राउंड का विरोध करते है। खोदना खुर्द में डंपिंग ग्राउंड किसी भी सूरत में नही बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डंपिंग ग्राउंड के निर्माण से खोदना खुर्द,तिलपता,श्योराजपुर,खेड़ी,भनोता, देवला, गुलिस्तानपुर, सैनी, सुनपुरा, बिसरख, पतवाड़ी, एमनाबाद आदि दर्जनों गाँवों के लोगो के सामने कई तरह कि गंभीर समस्या आ सकती है, जिसको लेकर लोगो ने अपना रुख साफ़ कर दिया है। कि डंपिंग ग्राउंड नही बनने दिया जाएगा।लेकिन प्रदेश सरकार कि कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही है.

पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के खोदना खुर्द में किसी भी तरह से डंपिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि नागरिको के स्वाभाविक प्रश्न पर बसपा उनका साथ देगी. इस मौके पर फिरे गुर्जर,सतवीर नागर,संजीव त्यागी,सतीश कनारसी,सुन्दर चन्देल,हरवीर कसाना, चन्द्रवीर तेवतिया,सूबेराम डाबरा,बालेश्वर पंचायतन,मनीष नागर,आदेश भाटी,तिमराज, आदि भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप: दिलशान की फिफ्टी पर भारी पड़ा यूरोपियन ग्लेडिएटर्स का दम, 31 रन...
शन्हा दीवान ने लंदन विश्वविद्यालय में पाया दूसरा स्थान , करप्शन फ्री इंडिया ने किया सम्मानित
बकाया भुगतान कर ओसी ले और खरीदारों के नाम रजिस्ट्री करे बिल्डर
प्राधिकरण की दमनकारी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मैदान में
एसीपी ने आधा दर्जन गाँवो मे लगाई चौपाल,लोगों की सुनी समस्या
अनियंत्रित स्कूटर नाले में गिरा, व्यक्ति की डूबकर हुई मौत
पत्रकार शफी मोहम्मद सैफी को मातृशोक
गौतमबुद्ध नगर में सांसद-विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन, रबूपुरा में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का उत्साह
Coronavirus cases in India : दो दिन बाद फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की संख्या, 24 घंटे में 733 की म...
ग्रेटर नोएडा : व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
गाज़ियाबाद : एबीईएस बिजनेस स्कूल ने एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया।
मरते दम तक हक व सच की लड़ाई लड़ूंगा-- Navjot Singh Sidhu
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी : चौधरी प्रवीण भारतीय
शीतकालीन भ्रमण : मेरठ कमिश्नर ने किया कलक्ट्रेट व तहसील का निरिक्षण
नववर्ष पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किया सम्मानित
बारिश से मकान का छत गिरा, भाई -बहन घायल