उद्योग बंधु बैठक : उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के डीएम बी.एन सिंह ने दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा :जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहां है कि औद्योगिक विकास की दृष्टि से जनपद गौतम बुद्ध नगर बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। उन्होंने कहा कि यहां के औद्योगिक विकास के संबंध में प्रदेश सरकार के द्वारा भी निरंतर रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। अतः समस्त संबंधित अधिकारीगण उद्यमियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं को गंभीरता के साथ लेते हुए उनका निस्तारण मानकों के अनुसार तत्काल प्रभाव से किया जाए, ताकि जनपद गौतम बुद्ध नगर का औद्योगिक विकास और अधिक गतिशील बन सके।

जिलाधिकारी बीएन सिंह कलेक्ट्रेट के सभागार में उद्यमियों की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर रहे थे। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उद्यमियों की संस्थाओं में फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज, आइआइए, नोएडा इंटरप्रेन्योर एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधियों द्वारा उद्यमियों की समस्याओं के संबंध में जिला अधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने समस्त समस्याओं के संबंध में मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को तत्काल उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उद्यमियों से संबंधित विद्युत विभाग की समस्याओं का तत्परता के साथ निस्तारण करने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 3 दिन के भीतर उद्यमियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया और प्राप्त शिकायतों का निराकरण कराने के लिए कहा गया तथा संबंधित निराकरण के संबंध में रिपोर्ट भी तलब की गई।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की जो समस्याएं उद्यमियों द्वारा उठाई गई हैं सभी के संबंध में विभागीय अधिकारियों को एवं प्राधिकरणों को पत्रलेख भेजा जाएगा तथा निराकरण कराते हुए उसकी रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सीवर साफ कराने, लाइट व्यवस्था सुनिश्चित कराने, अतिक्रमण हटवाने तथा अन्य छोटी मोटी समस्याओं का निराकरण निरंतर रूप से किया जाए, ताकि जनपद में और अधिक औद्योगिक विकास संभव हो सके। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, नोएडा प्राधिकरण से एन के सिंह, विद्युत विभाग के अधिकारीगण तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के अलावा उद्यमी प्रतिनिधियों के द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

यह भी देखे:-

भारतीय जनता पार्टी दादरी विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और...
पति के बेवजह शक के चलते पत्नी ने दे दी जान
गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में गौतमबुद्धनगर के अधिवक्ता हड़ताल पर, जिला जज की बर्खास...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा  ने लगाए हैण्ड सेनेटाइज स्टैंड
गौतम बुद्ध नगर में क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न, चावल निर्यात और कृषि क्लस्टर प्रगति प...
रोटरी क्लब ग्रेनो ने किया जागरूक व दिया नारा "कोरोना को हराना है, भारत से भगाना है"
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे में नोएडा के तीन दोस्तों की मौत, तीन घायल, अलकनंदा नदी में गिरी थी ...
शिक्षाविदों के सम्मान में जीएनआईओटी का गरिमामय आयोजन वाराणसी में
ग्रेनो की सड़कों पर गंदगी मिली तो प्राधिकरण सख्त: एंटनी वेस्ट कंपनी पर ₹50 हजार का जुर्माना
दनकौर : बिलासपुर पुलिस का सराहनीय कार्य,  खोए हुए बच्चे  को मां से मिलाया 
प्रज्ञा नागर ने नीट परीक्षा में छह सौ अंक प्राप्त कर नवादा गांव का मान बढाया
कल का पंचांग, 20 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बजट के विरोध में बीकेयू करेगी प्रदेश व्यापी आन्दोलन
दर्दनाक, करंट की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा झुलसा
भीषण गर्मी में भी जारी है भाकियू का धरना
कोरोना के खिलाफ जंग में ऐसे जुटे "जय हो" सामाजिक संस्था और सिटी हार्ट एकेडमी