नेपाल स्पोर्ट्स फ़ेस्टिवल 2018: ग्रेनो के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक इण्डिया की जीत में मुख्य योगदान
ग्रेटर नोएडा : काठमाण्डू नेपाल स्थित दशरथ रंगशाला स्टेडीयम में इंडो – नेपाल स्पोर्ट्स फ़ेस्टिवल 2018 का आयोजन 20 जून से 24 जून तक नेपाल स्पोर्ट्स काउन्सिल के माध्यम से किया गया । इस स्पोर्ट्स फ़ेस्टिवल में कई खेलो की प्रतियोगिता को आयोजित किया गया था ।
जिसमें स्पीड व रोलर बास्केट बॉल खेल की प्रतियोगिता में नेपाल व इण्डिया से अंडर 11 , अंडर 14 , अंडर 17 , अंडर 19 , अबव 19 आयु वर्गों में बालक व बालिका टीम शामिल रही । भारतीय टीम में ग्रेटर नॉएडा से 10 स्केटिंग खिलाड़ी शामिल रहे । ग्रेटर नोएडा के साथ भारत का गर्व बढ़ाया । भारत की जीत गौतम बुद्ध नगर के स्केटिंग खिलाड़ियों का मुख्य योगदान रहा ।
अंडर 11 बालक वर्ग ( प्रथम स्थान )
1)जयंत कुमार (प्रज्ञान स्कूल) (स्वर्ण पदक )
2)आर्यन भाटी (के.आर मंगलम स्कूल)(स्वर्ण पदक )
अंडर 14 बालक वर्ग ( प्रथम स्थान )
1)श्रेयस सिंह (भारत राम ग्लोबल स्कूल) (स्वर्ण पदक )
2)रोहन चौहान (राम -ईश इंटरनेशनल स्कूल )
(स्वर्ण पदक )
3)आदित्य चौहान (राम ईश इंटरनेशनल स्कूल )
(स्वर्ण पदक )
4)भव्य चौधरी (प्रज्ञान स्कूल)
(स्वर्ण पदक )
अंडर 17 बालक वर्ग ( प्रथम स्थान )
1)आकाश सिंह (रेनबो वर्ल्ड स्कूल)
(स्वर्ण पदक )
2)सौरव नागर (रेनबो वर्ल्ड स्कूल)
(स्वर्ण पदक )
अंडर 19 व उससे ऊपर के बालक वर्ग में ( प्रथम स्थान )
1)इष्पिंदर सिंह मेहता (एंजेल इंस्टीटूट ऑफ होटल मैनेजमेंट)
(स्वर्ण पदक )
2) मिलिंद शर्मा (सेक्टर अल्फा -2)
(स्वर्ण पदक)
मैच रिजल्ट
अंडर 11
इंडिया 7 vs नेपाल 3
अंडर 14
इंडिया 9 vs नेपाल 2
अंडर 17
इंडिया 5 vs नेपाल 1
अंडर 19
इंडिया 6 vs नेपाल 3
साथ ही स्पीड स्केटिंग में
1)निकिता सिंह ( जी डी गोइनका ग्रेनो )
अंडर 12 बालिका वर्ग (इनलाइन )
300m स्वर्ण पदक
500m स्वर्ण पदक
जीतकर ग्रेटर नोएडा का नाम रोशन किया । गौतम बुद्ध नगर रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष देवेंद्र नगर व सचिव रजनीकान्त ठाकुर ने बधाई दी ।
