भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का पोल खोल अभियान

ग्रेटर नोएडा : भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का पोल खोल अभियान के तहत एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला महासचिव व प्रवक्ता मनोज चौधरी के संयोजन में दनकौर ब्लाक के इमलिया गांव में संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नसीब सिंह राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता बाबा राजाराम ने की और संचालन मनोज चौधरी ने किया। पोल खोल जनसभा को संबोधित करते हुए नसीब सिंह ने कहा कि गांधी परिवार ने हमेशा ही देश के लिए कुर्बानी दी है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी देश में कप्यूट्र क्रांति लेकर आए थे जिसका उस समय भाजपा ने पूरा विरोध किया था। यही नहीं एफडीआई, जीएसटी आदि कई तरह की योजनाओं का भी भाजपा विरोध करती रही थी। उन्होंने विशेष तौर पर नोटबंदी के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि नोटबंदी कर भाजपा ने देश की आम और भोली भाली जनता के साथ बहुत बडा घोटाला किया है। मोदी बंधु और विजय माल्या जैसे लोग देश के करोडों रूपयों को लूट कर विदेशों में जा छिपे हैं इसके लिए भी भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ अब टूट चुकी है।

जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के कर्जमाफी का जो वायदा किया था तो पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है क्योंकि किसान अब भी आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। जिला महासचिव व प्रवक्ता मनोज चौधरी ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसकी बानगी गौतमबुद्धनगर में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में देखने को मिल चुकी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हुए घोटाले में जिम्मेदार अफसरों को सरकार बचाने में लगी हुई है। जनसभा को चौ0 महेंद्र सिंह प्रधान, वीरेंद्र सिंह गुड्डू, निजाम मलिक, फिरे सिंह नागर आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर राम सिंह, संजय नागर,समय सिंह, सत्यवीर नागर, रघुराज भाटी, अमन ठाकुर, सागर शर्मा, राहुल नागर, विक्रम सिंह नागर, जयचंद चौधरी, रामभरोसे शर्मा, सुशील नागर, मनोज नागर, राजीव नागर, कृष्ण शर्मा, भरत सिंह, डालचंद बादौली आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या
कार और ट्रक की भिड़ंत पांच छात्र घायल, एक छात्र की मौत
चाइल्ड लाइन ने किया जागरूकता कार्यक्रम
एसटीएफ व नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे उड़ाने वाले शातिर बदमाश
शराब के नशे में युवक बना हैवान और दरिंदगी की हदें कर दी पार
बीटा - 2 पुलिस ने रॉकस्टार गैंग के  सरगना को दबोचा,  चोरी के 24 मोटरसाइकिल बरामद 
सम्राट मिहिर भोज मूर्ति शिलापट्ट पर कालिख पोतने के मामले में दो और गिरफ्तार 
UPDATE : रबूपुरा डबल मर्डर मामले में 8 पर मुकदमा दर्ज
सुमित गुर्जर एनकाउंटर मामला : सीबीआई जांच के लिए अड़े परिजन , राजनीतिकरण शुरू
पतंजलि योग ग्राम के नाम पर ठगी
मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
गहरी नींद में सो रहा था परिवार , चोर घर में घुसकर नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ
नौकरी का झांसा देकर युवती से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
नोएडा में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़: सूरजपुर पुलिस ने नाईजीरियन कपल को दबोचा, बड़ी मात्रा में ब...
भाजपा नेता पर लगा रिटायर्ड जीएम से 10 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, नेता ने कहा आरोप बेबुनियाद
एल्विश से नोएडा पुलिस ने की 3 घंटे तक पूछताछ